फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

दंपती ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक से ठगे 10 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगे 10 लाख रुपये
विज्ञापन

आयकर विभाग की अधिकारी व उसके पति पर पुलिस ने किया धोखाधड़ी का केस दर्ज
क्रासर
मानकपुर निवासी गोविंद सिंह की शिकायत पर शहर जगाधरी पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांव मानकपुर निवासी गोविंद सिंह ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गढ़ी मुंडों निवासी सुमेर चंद के साथ लंबे समय से जान पहचान है। जिसके चलते उसका सुमेर चंद के घर आना जाना रहता था। आरोपी सुमेर चंद की पत्नी शीला देवी आयकर विभाग में अधिकारी है। साल 2020 में आरोपी दंपती ने उसे कहा कि वे लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। वह उसे भी विदेश भेजकर नौकरी दिलवा देंगे। जिससे वह अच्छा पैसा कमा सकता है।

इस दौरान आरोपियों ने उसे आस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया। जब उसने बताया कि उसके पास पासपोर्ट नहीं है। तब आरोपियों ने उसका पासपोर्ट बनाने व ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये का खर्च आने की बात कही। ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने की बात कहकर आरोपियों ने उससे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, फोटो व अन्य दस्तावेज ले लिए। इसके बाद उसने आरोपियों को दो दिसंबर 2020 को साढ़े तीन लाख रुपये, दस दिसंबर 2020 को एक लाख रुपये, दस दिसंबर 2020 को 50 हजार रुपये, इसके बाद पांच लाख रुपये दे दिए। ऐसा कर उसने आरोपियों को कुल दस लाख रुपये की राशि दे दी। मगर इसके बाद आरोपियों ने न तो उसे ऑस्ट्रेलिया भेजा और न ही उसका वीजा बनवाया। जब उसने आरोपियों से इस बारे बात की तो वह टालमटोल करने लगे। काफी समय बाद भी जब आरोपियों ने उसे ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा तो उसने आरोपियों से अपने रुपये मांगे, लेकिन आरोपियों ने उसे रुपये देने से साफ मना कर दिया और दोबारा रुपये मांगने पर झूठे केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी देने की धमकी दी। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी दंपती पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed