फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर महिला की फोटो डालकर की अभद्र टिप्पणी, साल लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर एक महिला की फोटो पोस्ट करके उस पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला प्रकाश में आया है। दो साल पहले जिन लोगों के घर महिला काम करती थी, महिला ने आरोप उन्हीं पर लगाया है। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। प्रतापनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांधीनगर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि साल 2018 में उसने सबलपुर माजरी निवासी जमेरो देवी, शीतल, काजल, सिंगर, द्रोपदी, अमन व रोशन लाल के घर पर काम करना शुरू किया था। कुछ दिनों बाद ही आरोपियों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। जब उसे पता चला कि आरोपी झगड़ालू व अपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं और लोगों को जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने का काम करते है तो उसने आरोपियों के पास से नौकरी छोड़ दी। इसके बाद वह शहर की एक कॉलोनी में आकर रहने लगी, लेकिन इसके बाद भी आरोपियों ने उसे परेशान करना जारी रखा। आरोपी उसे झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देने लगे। इसके अलावा आरोपियों ने ट्र कॉलर पर भी उसके नाम से आईडी बनाई हुई है। बीती 23 जनवरी को उसे अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से पता चला कि उसकी फोटो एक फर्जी फेसबुक आईडी पर डाली हुई है। जिस पर भद्दी-भद्दी टिप्पणी की जा रही है। जब उसने इस संबंध में आरोपियों से बातचीत की तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। गांधी नगर थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed