फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

घर के ताले तोड़कर 42 हजार की नकदी समेत डेढ़ लाख के गहने चुराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
crime
यमुनानगर। गांव हरियाबांस में चोरों ने सूने घर से 42 हजार रुपये की नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव हरियाबांस निवासी सेवाराम ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के सदस्यों के साथ बाहर गया था। सुबह जब वह वापस लौटे तो घर में सामान बिखरा मिला। जांच करने पर घर से अलमारी में रखे 42 हजार रुपये तथा सोने व चांदी के आभूषण गायब मिले। उसने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

प्लाट से ईंटें, गाटर और लकड़ी के पोल चोरी
गांव रायपुर निवासी मोहम्मद हसन ने सदर पुलिस को बताया कि उसका गांव में ही प्लाट है। प्लाट में मकान बनाने के लिए ईंटें, गाटर, लकड़ी के पोल व अन्य सामान रखा हुआ है। उसने बताया कि गांव के ही इसफाक, बिलाल, आदिल, जावेद, कादिर, मुबारक, असरा, निसार व मकसूद ने उसके प्लाट से 4 हजार ईंटें, 3 गाटर व 40 लकड़ी के पोल चोरी कर लिए। उसने आरोपितों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed