फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

पुलिस ने छाप मारकर 1200 पेटी से भरा ट्रक पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। सीआईए टू की टीम ने इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक गोदाम के बाहर से 1200 पेटी देसी शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। आरोपी शराब ठेकेदार, ट्रक चालक व अन्य लोग पुलिस को आता देख मौके से फरार हो गए। यह शराब हरियाणा डिस्टलरी लिमिटेड फैक्टरी से अंबाला के ठेके के नाम पर खरीदी गई थी। जबकि ठेकेदार अधिक दाम पर बेचने के लिए इसे गोदाम में स्टॉक करवा रहा था। पुलिस ने मामले में आरोपी ठेकेदार व अन्य के खिलाफ केस दर्जकर शराब को अपने कब्जे में ले लिया है। देर शाम तक ठेकेदार पुलिस गिरफ़्त से बाहर था।
विज्ञापन

सीआईए टू इंचार्ज महरूफ अली ने बताया कि उनका मुख्य सिपाही अरुण कुमार शनिवार को सब्जी मंडी के पास गश्त कर रहा था। तभी उन्हें सूचना मिली कि शराब के ठेकेदार सुशील कुमार उर्फ टिंकू कांबोज के यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र व अन्य जिलों में शराब के ठेके है।
विज्ञापन

आरोपी का एक एल-13 ग्रोवर कांप्लेक्स अंबाला में भी है। आरोप है कि ठेकेदार सुशील कुमार अपने साझेदारों के साथ मिलकर हरियाणा सरकार आबकारी नीति की अवहेलना कर मनमर्जी से शराब को गलत तरीके से महंगे दामों में बेचने के लिए हरियाणा डिस्टलरी लिमिटेड से शराब लेकर उसे इंडस्ट्री एरिया में सब्जीमंडी के पास एक गोदाम अकाल टिंबर्स में जमा कर लेता है। फिर उस शराब को खुद या साझेदारों के साथ मिलकर जिले में अवैध तरीके से महंगे दामों पर सप्लाई करता है। सूचना मिली थी कि आरोपी ठेकेदार सुशील ने हरियाणा डिस्टलरी लिमिटेड से एक ट्रक में 1200 पेटी देसी शराब लोड में करवाई। इस शराब का बिल अंबाला के एल-13 ग्रोवर कांप्लेक्स के नाम से कटवाया, जबकि वह यह शराब इंडस्ट्री एरिया यमुनानगर में अकाल टिंबर्स के अंदर एक गोदाम में उतरवा रहा है। सूचना पर सीआईए टू के इंचार्ज मेहरूफ अली ने अपनी टीम के साथ टिंबर्स इंडस्ट्री एरिया में रेड की। पुलिस को देखकर आरोपी शराब ठेकेदार सुशील कुमार अपने साथियों सहित मौका से फरार हो गया। अकाल टिंबर्स का एक गोदाम का शटर खुला हुआ था और शटर के सामने ट्रक खड़ा था। वह ट्रक पीछे से खुला हुआ था। तलाशी लेने पर ट्रक के अंदर से 1200 पेटी देसी शराब मिली व एक बिल प्राप्त हुआ। यह बिल हरियाणा डिस्टलरी लिमिटेड यमुनानगर से सुशील कुमार एल-13 अंबाला ग्रोवर कांप्लेक्स के नाम नौ मई को जारी हुआ था। आरोप है कि आरोपी ठेकेदार सुशील हरियाणा डिस्टलरी लिमिटेड से अंबाला स्थित ठेके के नाम पर शराब खरीदता था और उसे अवैध रूप से बेचने के लिए गोदाम में स्टॉक करता था। जांच में ट्रक चालक की पहचान योगेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार व अन्य के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। सीआईए टू इंचार्ज महरूफ अली का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed