{"_id":"5eb2fea78ebc3e905b57737c","slug":"crime-yamuna-nagar-news-knl30169535","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने ससुर पर लगाया छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने ससुर पर लगाया छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप, केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। विवाहिता ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ कर मारपीट का आरोप लगाया है। विवाहिता को घायल हालत में जगाधरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक हालत बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने कहा कि एक मई शाम करीब साढे़ सात बजे वह घर में अकेली थी। घर के अन्य सदस्य बाड़े में गए हुए थे। आरोप है कि इसी बीच उसे अपने कमरे में अकेले देखकर उसके ससुर ने उसे पीछे से दबोच लिया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर उसकी सास प्रेमलता भी घर आ गई। उसने सारी बात उसे बताई लेकिन, सास ने उसकी एक न सुनी। इसी बीच घर आए पति को उसने सारी बात बताईं। आरोप है कि पति ने उसकी बात सुनने की बजाय सास ससुर के साथ मिलकर उसे बुरी तरह से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसने मामले की सूचना अपने भाई सोहनलाल को दी। जिस पर उसने उसे अस्पताल पहुुंचाया। उस समय उसकी हालत गंभीर थी। उसने पुलिस को बयान दिया कि उसके सुसराल वालों ने उसे इस बाबत किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादसं की धारा 354, 323, 377 व 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।