फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

घर में घुसकर महिला से मारपीट, दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
crime
महिला ने दो व्यक्तियों पर घर में घुसकर मारपीट करने व दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी व्यक्तियों समेत दो महिलाओं पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक जनवरी को कॉलोनी के ही महिपाल, रामजी लाल व उसके परिजन उसके घर में घुस गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी महिपाल व रामजीलाल ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी महिपाल, रामजी लाल व दो महिलाओं पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed