फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

Yamuna Nagar News: व्यक्ति की पीटकर हत्या करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime
उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के थाना बेहट के अंतर्गत आने वाले गांव सादौली निवासी सविता देवी ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह और उसका पति मुनेश कुमार गांव जुडडा शेखान में किसान त्रिलोचन सिंह के पास दो साल पहले नौकरी करते थे। बाद में उन्होंने उसकी नौकरी छोड़ दी थी। कुछ दिन पहले त्रिलोचन सिंह ने उसके पति के पास फोन कर उसे दोबारा नौकरी देने की बात कही। साथ ही यह भी कहा था कि यदि वह उसके पास नौकरी करेगा तो उसे 50 हजार रुपये एडवांस में भी दे देगा। पति मुनेश उसे व बच्चों को लेकर आठ जून को त्रिलोचन सिंह के घर पहुंच गया था। लेकिन गांव में पहुंचने पर त्रिलोचन सिंह ने पति से कहा कि वह एडवांस रुपये उसे तभी देगा यदि वह अपने गांव से किसी जिम्मेदार व्यक्ति को लेकर आएगा। जिस पर वह पति को त्रिलोचन के घर पर छोड़ कर अपने गांव में चली गई ताकि वहां से किसी जिम्मेदार व्यक्ति को साथ लेकर आ सके। सविता ने बताया कि नौ जून की शाम उसने पति के पास कई बार फोन किया लेकिन उसका मोबाइल हर बार बंद आया। कुछ समय बाद त्रिलोचन सिंह के दूसरे नौकर मनीष ने उसे फोन कर बताया कि त्रिलोचन सिंह और उसके अन्य साथी उसके पति मुनेश को पीट रहे हैं। यह सुनने के बाद उसने त्रिलोचन सिंह को फोन किया लेकिन उसने बात नहीं की। अगले दिन 10 जून को वह अपनी सास को लेकर जुड्डा शेखान पहुंची। गांव में उसका पति कहीं पर नहीं मिला। उसे त्रिलोचन सिंह ने बताया कि उसका पति छप्पर थाने में है। वह वहां पर गई तो पता चला कि मुनेश सिविल अस्पताल जगाधरी में है। वह अस्पताल में पहुंची तो देखा कि उसका पति मृत पड़ा था। सविता ने त्रिलोचन सिंह पर पति की हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर दल सिंह ने बताया कि त्रिलोचन सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed