फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime/panipat

पत्नी के बाद पति ने की आत्महत्या

Fri, 03 Jul 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Fri, 03 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
महावीर कालोनी में रहने वाली अंजू बाला की हत्या के बाद उसके पति विकास ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


विकास ने ऋषिकेश के एक होटल के कमरे में फांसी लगा ली। रामपुरा पुलिस मामले की छानबीन के लिए ऋषिकेश गई हुई है। मृतक विकास जिले के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में लेक्चरार था।

विकास नागपाल के परिजनों ने बताया कि वीरवार को विकास किसी मीटिंग में जाने की बात कहकर एक्टिवा से घर से निकला था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया। काफी देर तक उसका मोबाइल बंद आया।
विज्ञापन


कुछ घंटों बाद मोबाइल ऑन हुआ तो विकास के साले ने उसे फोन किया। विकास ने अपने साले को कहा कि वह अंजू के बिना नहीं जी सकता। इसलिए वह अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहा है। इसके बाद विकास ने अपना मोबाइल स्विच आफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास के परिजन तुरंत रामपुरा चौकी पहुंचे। पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन चेक करवाई तो वह हरिद्वार में थी। इसके बाद परिजन पुलिस को लेकर हरिद्वार रवाना हो गए। वे रात भर विकास को हरिद्वार में रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तलाश करते रहे। हरिद्वार में हर की पौड़ी पर विकास की एक्टिवा लावारिस हालत में मिली।

विकास ने रात को ऋषिकेश पहुंचकर हरिद्वार रोड पर आकाशगंगा होटल में कमरा किराए पर लिया। सुबह 10 बजे तक कमरा नहीं खुला तो होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर किसी अनहोनी की आशंका से उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के आने के बाद दूसरी चाबी से कमरे का लॉक खोला गया। भीतर विकास बेड की चादर के सहारे पंखे पर लटका पाया गया। उसके पास से सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने खुद की मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

एक सप्ताह के भीतर एक भरा-पूरा परिवार उजड़ गया। इस परिवार में अब साढ़े तीन साल का विकास और अंजू का बेटा बचा है। इस मासूम की दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। पति-पत्नी की मौत से परिजनों के साथ-साथ पड़ोसी भी गमजदा हैं।

विकास की पत्नी अंजू बाला की 29 जून को घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मरी पाई गई थी। उस समय विकास अपनी मां को लेने के लिए साहा गया था। पड़ोस में रहने वाले विकास के दोस्त संजीव उर्फ सोनू ने विकास के घर से निकलने के घंटे भर बाद फोन कर उसे अंजू के पंखे से फंदा लगाकर लटके होने की बात कही।


विकास घर आया तो अंजू मृत अवस्था में बेड पर पड़ी मिली। मृतका के गले व हाथों पर खरोचों के निशान और मौके से बालों के टूटे गुच्छे मिले। इसे देखकर यह लगता है कि घटना से पहले अंजू ने काफी संघर्ष किया होगा। परिजनों ने संजीव सेे पूछा कि उसने शव को नीचे क्यों उतारा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। परिजनों न शक जताया कि संजीव उर्फ सोनू ने ही अंजू की गला घोंटकर हत्या की है। इस आधार पर पुलिस ने संजू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed