फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Created awareness about cleanliness in Sudhail village

Yamuna Nagar News: सुढैल गांव में स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Sat, 19 Sep 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 19 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Created awareness about cleanliness in Sudhail village
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण को जागरूक करते अ​धिकारी व कर्मचारी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गांव सुढैल में स्वच्छता एवं जन जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन बलिंदर कटारिया और ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर मुकेश देवी ने लोगों को हाथ धोने के सही तरीके, फोर-वे सेग्रीगेशन और कंपोस्टिंग की जानकारी दी।
कार्यक्रम में ग्रामीणों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पंचायत कर्मचारियों ने भाग लिया। पेंटिंग से विभिन्न प्रकार के कचरे की पहचान, उसके उचित निपटान और जैविक कचरे से कंपोस्ट तैयार करने की प्रक्रिया समझाई गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत बनाना जरूरी है।
विज्ञापन

प्रत्येक व्यक्ति घर के साथ गली, विद्यालय और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने में योगदान दे। उन्होंने गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने की अपील की। खंड को-ऑर्डिनेटर मुकेश देवी ने कहा कि स्वच्छ गांव ही स्वस्थ और सुंदर गांव की पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खुले में कचरा नहीं डालने और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। ग्राम पंचायत के सरपंच प्रवीण कुमार सुमन ने गांव को स्वच्छ रखने में पंचायत की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्राचार्य किरणपाल, शिक्षक रजनी, पूजा, सुरेश, सतेंद्र व कृष्ण, रूबी बेबी, आशा कार्यकर्ता स्वाति, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजेश, चौकीदार बलजीत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed