{"_id":"56e9b0214f1c1b4d6b8b4b31","slug":"cow-river-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालेवाला के युवकों ने नहर में डूब रही गाय को बचाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालेवाला के युवकों ने नहर में डूब रही गाय को बचाया
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
गाय को बचाया
- फोटो : yamunanagar
रादौर। गांव पालेवाला के कुछ युवकों ने बुधवार की सुबह आवर्धन नहर में डूब रही एक घायल गाय को बचाया। युवकों ने अपनी जान पर खेलकर गाय को रस्सों के सहारे नहर से बाहर निकालते हुए उसकी जान बचाई। गांव पालेवाला निवासी रणधीर पुंडीर, चेतन, संजू, हरिओम, पवन कुमार, बिंद्र, सरकारी आदि ने बताया कि बुधवार की सुबह वे आवर्धन नहर पालेवाला पुल के पास घूम रहे थे।
इसी दौरान उन्होंने नहर में एक काली गाय को डूबते देखा। नहर दोनों ओर से पक्की होने के कारण गाय नहर से बाहर नही निकल पा रही थी। उनके तीन साथियों ने नहर में छलांग लगाकर रस्सों से गाय को बांधकर नहर से बाहर निकाला। गाय की चारों टांगों पर गहरे जख्म के निशान थे। जिस कारण वह पानी में तैर नहीं पा रही थी। घायल गाय के इलाज के लिए पशु चिकित्सक को गांव में बुलाया गया। गांव वालों ने गाय को चारा खिलाया। गांव पालेवाला के युवकों द्वारा नहर में डूब रही गाय की जान बचाने पर सभी ने इसकी प्रशंसा की।