{"_id":"697bb011c62d63a24202b0cc","slug":"cow-protection-group-creates-ruckus-after-finding-animal-hides-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-150630-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पशुओं की खाल मिलने पर गोरक्षक दल का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पशुओं की खाल मिलने पर गोरक्षक दल का हंगामा
Fri, 30 Jan 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
गांव दामला में कमरे में खाल मिलने पर नारेबाजी करते गोरक्षा दल के सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांव दामला में हड्डा रोडी की जमीन के पास बने एक कमरे से पशुओं की खाल मिलने पर गोरक्षक दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और खाल को गाय की बताते हुए जमकर हंगामा किया। गोरक्षक दल की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने खाल के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भिजवा दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। गोरक्षक दल से जुड़े अक्षत राणा ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव दामला क्षेत्र में गाय की खाल उतारने का काम किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां एक कमरे के अंदर पशु की खाल पड़ी मिली। गोरक्षक दल का आरोप है कि यह खाल गाय की है और इसे जानबूझकर उतारा गया है।
उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की ओर से यह खाल उतारी गई है, वह हिंदू है और हिंदू होते हुए इस तरह का कृत्य करना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोपी ने गोरक्षक दल और पुलिस के सामने अपने बचाव में अलग ही कहानी रखी।
आरोपी का कहना है कि उसे पास की एक गोशाला से एक मरी गाय सौंपी गई थी। गोशाला की ओर से उसे कहा गया था कि शव को हड्डा रोडी पर फेंक दिया जाए, लेकिन खाल न उतारी जाए। आरोपी के अनुसार उसने गाय की खाल नहीं उतारी और शव अभी भी वहीं पड़ा है। कमरे के अंदर जो खाल मिली है, वह गाय की नहीं बल्कि बछड़े की है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें गांव दामला में खुरदी रोड पर नहर के पास गोमांस और खाल उतारने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने खाल को बछड़े की बताया है।
जांच अधिकारी लखविंद्र ने बताया कि गांव दामला में हड्डा रोडी के पास कमरे में खाल पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर कमरे की जांच की गई, जहां खाल बरामद हुई। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह खाल गाय की है, जबकि आरोपी इससे इनकार कर रहा है।
स्थिति स्पष्ट करने के लिए मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाया गया है। खाल के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि खाल किस पशु की है और उसी आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।