फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Couple who cheated Rs 6 lakh in the name of getting job arrested

Yamuna Nagar News: नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख ठगने वाला दंपती गिरफ्तार

Thu, 19 Sep 2024 07:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 19 Sep 2024 07:51 AM IST
विज्ञापन
Couple who cheated Rs 6 lakh in the name of getting job arrested
यमुनानगर। बैंक में नौकरी लगवाने के लिए नाम पर स्यालबा निवासी निशा रानी से छह लाख रुपये ठगने के आरोपी त्यागी गार्डन निवासी रवि राय व उनकी पत्नी रिंकी को गांधी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दंपती को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में 23 अक्टूबर 2023 को पंजाब के जीरकपुर के पीर मच्छैला निवासी कृष्ण कुमार, त्यागी गार्डन निवासी रवि राय व रिंकी बावा पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

स्यालबा निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी पत्नी निशा रानी नौकरी की तलाश में थी। तब उसकी मुलाकात जीरकपुर के पीर मच्छैला निवासी कृष्ण कुमार, त्यागी गार्डन निवासी रवि राय व रिंकी बावा से हुई। आरोपियों ने उसकी पत्नी को बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये की मांग की। आरोपियों की बातों में आकर उसने आरोपियों को छह लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने उसकी पत्नी को नौकरी नहीं लगवाई। इस पर उन्होंने शिकायत पुलिस को दी। आरोपियों ने चार लाख रुपये वापस देने पर समझौता कर लिया। इसके बदले में चेक दिए। जब यह चेक बैंक में लगाए तो बाउंस हो गए। बाद में आरोपियों ने उसके रुपये देने से इंकार कर दिया। गांधी नगर थाना पुलिस ने मामले में अब आरोपी रवि राय व रिंकी बावा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed