फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Couple Revealed Murder: Both accused had entered with the intention of stealing, both of them were killed on waking

दंपती हत्याकांड का खुलासा : चोरी के इरादे से घुसे थे दोनों आरोपी, जागने पर कर दी थी दोनों की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Couple Revealed Murder: Both accused had entered with the intention of stealing, both of them were killed on waking
यमुनानगर। जगाधरी की पुरानी अनाजमंडी की गोमती गली में हुए बुजुर्ग दंपती हत्याकांड को सीआईए पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। एसबीआई से रिटायर्ड ऋषिपाल गोयल व उसकी पत्नी स्नेहलता की हत्या के आरोप में सीआईए वन की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी हर्ष उर्फ लक्की व गोमती गली निवासी रजत के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी हर्ष मृतक दंपती के घर के पीछे ही किराए के मकान में रहता है। यहां उसकी दोस्ती रजत के साथ हो गई थी। दोनों आरोपी बेरोजगार थे। आरोपियों को पता था कि बुजुर्ग दंपती घर पर अकेला रहता था। इसलिए उन्होंने दंपती घर चोरी करने की योजना बनाई। योजना के तहत रविवार-सोमवार की रात को चोरी के इरादे से दोनों आरोपी राड लेकर छत के रास्ते दंपती के घर में घुसे। जब आरोपी चोरी करने लगे तो स्नेहलता जाग गई। इस दौरान आरोपियों ने उसकी सिर में राड मार दी। स्नेहलता की आवाज सुनकर ऋषिपाल की आंख खुल गई। इससे पहले वह बिस्तर से उठ पाते एक आरोपी ने तकिये से उनका मुंह दबा दिया और दम घोंटकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी महिला के गहने ले गए थे। सीआईए इंचार्ज राकेश मटोरिया ने बताया कि दोनों हत्यारोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने सीआईए वन को सौंपी थी हत्याकांड सुलझाने की जिम्मेवारी
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि बुजुर्ग दंपती ऋषि पाल गोयल व उनकी पत्नी स्नेहलता के हत्या कांड को सुलझाने की जिम्मेदारी सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया व उनकी टीम को दी गई थी। टीम में सब इंस्पेक्टर गुरमेज सिंह, सब इंस्पेक्टर जसविंदर लालर, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार, मनजीत सिंह, विनोद कुमार, रणधीर सिंह, विमल व बृजपाल को शामिल किया गया था। देर शाम टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जगाधरी से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी कॉल डंप के माध्यम से पुलिस को दोनों आरोपियों पर शक हुआ इसके बाद जांच कर दोनों आरोपियों को काबू किया गया।
विज्ञापन

तीन माह पहले पत्नी से बहस होने पर अलग रह रहा था आरोपी हर्ष
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बेरोजगार थे। उन्हें पैसे की जरूरत थी। बुजुर्ग दंपती के पास गहने व रुपये होने का उन्हें पता था। इसीलिए दोनों ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया। हर्ष मूल रूप से कांसापुर रोड का रहने वाला है। करीब तीन माह पहले उसकी पैसे के लेनदेन को लेकर अपनी पत्नी से बहस भी हुई थी। इन दिनों आरोपी मृतक दंपती की बैक साइड किराए के मकान में रह रहा था। इसी दौरान उसकी रजत से दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बेड पर अलग-अलग खून से लथपथ मिले थे शव
जगाधरी की पुरानी अनाज मंडी की गोमती गली में एसबीआई से रिटायर्ड अफसर ऋषिपाल गोयल व उनकी पत्नी स्नेहलता करीब 35 साल से रहते थे। दंपती के पास तीन बेटे व एक बेटी है। एक बेटे संजीव गोयल की काफी समय पहले मौत हो गई थी। वह सरस्वती कालोनी में रहता था। अब उसके बच्चे वहीं रहते हैं। दो बेटे अमित गोयल व अनमोल हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में परिवार के साथ रहते हैं। वहीं पर उनका स्टोन क्रेशर का बिजनेस है। सोमवार दोपहर करीब 11 बजे अमित गोयल ने अपने पिता को फोन किया तो नंबर बंद मिला। इसके बाद उसने अपने भतीजे सरस्वती कालोनी निवासी विवेक को फोन कर घर पर भेजा। जब वह घर पहुंचा तो गेट अंदर से खुला था। कमरे में उसके दादा ऋषिपाल व दादी स्नेहलता अलग-अलग बेड पर मृत पड़े थे। ऋषिपाल के मुंह पर तकिया रखा हुआ था। स्नेहलता के सिर में चोट लगी हुई थी। स्नेहलता के कान, हाथ व गले से ज्वेलरी गायब थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे अमित गोयल की शिकायत पर अज्ञात पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था।

दंपती हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इस दौरान उनसे वारदात में इस्तेमाल की गई राड व चोरी किए गहने व अन्य सामान बरामद किया जाएगा।
- राकेश मटोरिया, इंचार्ज, सीआईए वन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed