फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Couple beaten and thrown out of village

Yamuna Nagar News: दंपती से मारपीट कर गांव से बाहर निकाला

Tue, 05 Mar 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 05 Mar 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Couple beaten and thrown out of village
सरस्वतीनगर। दो साल पहले कोर्ट मैरिज करने के बाद ननद की शादी संबंधी एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची एक महिला, उसके पति व छोटी बच्ची से ग्रामीणों ने मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें मारपीट कर गांव से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

मामला छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, महिला ने गांव में रहने देने की पुलिस से मांग की है। फिलहाल दंपती व बच्ची को पुलिस ने अपने संरक्षण में रखा है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 13 जनवरी 2022 को गांव के लिए युवक से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद से अब तक वह अपने पति के साथ साहा में किराये पर रह रहे हैं। उसके एक छोटी बच्ची भी है। अब अपने ही गांव में रहना चाहती है। अब गांव में उसकी ननद की शादी होनी है। तीन मार्च की शाम को वह अपनी ननद की शादी के दौरान चिठ्ठी संबंधी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी को सूचना देकर हाईकोर्ट के आदेश पर वे लोग गांव में रहने के लिए गए थे। महिला के अनुसार उसके पड़ोसी व अन्य ग्रामीण उनसे रंजिश रखते हैं। जब वह गांव में पहुंची तो उनके गांव की पिंकी, सुरजीत, हैप्पी, सचिन, किरण, अभिषेक, बंटी, चमन, राकेश, जीतो, सिंदर, गांगा, दर्शन, कल्लू, जरनेलो, मोना, राधा, चितो, सुखबीर, करनैल, दर्शन, रोहित व अन्य ने उसके, उसके पति व छोटी बच्ची के साथ मारपीट की और उनको गांव से निकाल दिया गया। छप्पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



वर्जन
थाना छप्पर प्रभारी तरसेम चंद का कहना है कि महिला की शिकायत मिली है। जिसमें कुछ ग्रामीणों व पड़ोसियों पर मारपीट कर गांव से निकालने के आरोप है। शिकायत के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed