फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Couple attempted self immolation as no action was taken against agents sending people abroad in Yamunanagar

Yamunanagar:विदेश भेजने वाले एजेंटो पर कार्रवाई न होने पर दंपती ने किया आत्मदाह का प्रयास, आरोप लगाते हुए बोले

Mon, 24 Feb 2025 04:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 24 Feb 2025 04:38 PM IST
सार

कर्मवीर का कहना है कि उनके परिवार का एक व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। कर्मवीर का आरोप है कि आरोपियों ने उसके बेटे प्रीत को थाईलैंड भेजने की बात कही थी। जहां पर एक कॉल सेंटर में नौकरी दिलाने को कहा था।

विज्ञापन
Couple attempted self immolation as no action was taken against agents sending people abroad in Yamunanagar
यमुनानगर पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

बेटे को नौकरी का झांसा देकर विदेश भेजने और बंधक बनाने के मामले में कार्रवाई न होने से आहत दंपती ने लघु सचिवालय पर पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। जैसे ही उन्होंने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने लगे तो वहां पर मौजूद युवकों ने उन्हें बचा लिया। आत्मदाह की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों से बात की। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की जा रही है। 

विज्ञापन


थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के गांव पताशगढ़ निवासी कर्मवीर अपनी पत्नी के साथ सोमवार दोपहर को लघु सचिवालय पहुंचा। कर्मवीर अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ की बोतल लेकर पहुंचा। कर्मवीर और उसकी पत्नी ने लघु सचिवालय पहुंचकर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया और आग लगाने लगे। जैसे ही वहां पर मौजूद कुछ युवकों का उन पर ध्यान गया तो उन्होंने तुरंत ही उनके हाथ से माचिस छीन ली और उन्हें बचा लिया। आत्मदाह के प्रयास की सूचना पर कार्यालय में खलबली मच गई। तुरंत ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन




कर्मवीर का कहना है कि उनके परिवार का एक व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। कर्मवीर का आरोप है कि आरोपियों ने उसके बेटे प्रीत को थाईलैंड भेजने की बात कही थी। जहां पर एक कॉल सेंटर में नौकरी दिलाने को कहा था। लेकिन, आरोपियों ने प्रीत को लाओस भेज दिया। जहां पर कुछ लोगों ने उसे बंधक बना लिया और स्कैम कराने की बात कही। प्रीत ने अपने माता-पिता को फोन इसकी जानकारी दी। जिसके बाद आरोपियों ने पैसों की मांग शुरू कर दी। कर्मवीर का कहना है कि घर के जेवर बेचकर एजेंटों को पैसे दिए और इसके बाद उनका बेटा वापस पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने सदर थाना यमुनानगर में भी शिकायत दी। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद एसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई। आरोप है कि एसपी कार्यालय से भी इस संंबंध में कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद वह सोमवार को लघु सचिवालय पहुंचे थे। उधर, पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शिकायत की जांच करने की बात कही जा रही है। 


एसएचओ थाना सदर यमुनानगर दलीप सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे क उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज सुभाष चंद ने बताया कि 10 फरवरी को शिकायत मिली थी। जिसकी जांच चल रही है। अभी बैंक की डिटेल मांगी गई थी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed