{"_id":"60d8d8358ebc3ebf4950d8cf","slug":"cosmetic-shop-burnt-due-to-short-circuit-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl74606818","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से कास्मेटिक की दुकान जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से कास्मेटिक की दुकान जली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर की गोयल मार्केट स्थित कास्मेटिक सामान की दुकान में आग लग गई। बताया जा रहा है कि दुकान में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। भड़की आग ने देखते ही दुकान में लाखों रुपये का कॉसमेटिक व अन्य सामान जल गया। समय रहते दुकानदार व हेल्पर सहित ग्राहकों ने बाहर भाग जान बचाई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। पर तब तक दुकान का सारा सामान जल गया।
न्यू हमीदा कालोनी के शेखर ने बताया कि उनकी गोयल मार्केट में शेखर ब्यूटी पैलेस के नाम से दुकान है। रोज की तरह रविवार भी दुकान पर थे। दोपहर डेढ़ बजे के बाद एसी में स्पार्किंग की दिक्कत होने लगी। इसे दिखाने के लिए मकैनिक बुलाया था। पर करीब सवा दो बजे एसी से सुलगी चिंगारी से आग ने दुकान के सामान को चपेट में ले लिया।
तब दुकान में उन समेत हेल्पर व ग्राहक थे, जो आग देख बाहर निकल आए। आग को बढ़ता देख सूचना दमकल केंद्र में दी। दमकल केंद्र से दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जिनकी मदद से दमकल कर्मियों ने कुछ समय में आग पर काबू पा लिया। किंतु आग से लाखों का सामान जलकर राख चुका था। काफी सामान पानी से भी खराब हो गया है। अग्निकांड करीब आठ से दस लाख का नुकसान हुआ है।