फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Correct information is not available in the Jagadhri Municipal Corporation office

Yamuna Nagar News: नगर निगम के जगाधरी कार्यालय में नहीं मिल रही सही जानकारी

Wed, 11 Feb 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 11 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Correct information is not available in the Jagadhri Municipal Corporation office
शौचालय में पसरी गंदगी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने वाला जगाधरी स्थित नगर निगम कार्यालय खुद बदहाली और अव्यवस्थाओं का शिकार नजर आया। अपने काम से निगम कार्यालय पहुंचे लोगों को न तो सही जानकारी देने वाला कोई कर्मचारी मिला और न ही मदद करने को कोई तैयार दिखा। कार्यालय परिसर में चारों ओर फैली अव्यवस्थाएं जमीनी हकीकत बयां कर रही थीं।
निगम कार्यालय के भीतर प्रवेश करते ही अव्यवस्था साफ नजर आती है। जगह-जगह बिजली के तार झूलते दिखाई दिए, जो किसी भी वक्त हादसे को दावत दे सकते हैं। शौचालयों की हालत बेहद खराब है। सफाई के अभाव में शौचालयों में गंदगी फैली हुई है और हैरानी की बात यह है कि वहां पानी तक की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

दूरदराज से आने वाले लोगों को शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। कार्यालय परिसर पहले से ही तंग है, लेकिन इसके बावजूद लोग अपने वाहन अंदर ही बेतरतीब तरीके से खड़े कर देते हैं। इससे आने-जाने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। निगम के जरूरी सरकारी रिकॉर्ड भी जमीन पर बिखरे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइलों और कागजों का ऐसा ढेर लगा है, मानो किसी कबाड़ी की दुकान में रद्दी फैली हो। इससे न सिर्फ रिकॉर्ड की सुरक्षा पर सवाल उठते हैं, बल्कि कामकाज की गंभीरता भी संदिग्ध नजर आती है। निगम कार्यालय में आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने आए लोगों की भी भारी भीड़ लगी रही। पूछताछ में सामने आया कि कई लोग दो और तो कोई तीन दिन से चक्कर काट रहे हैं।
गांव बाकरपुर की सुंदरी देवी ने बताया कि उसे अपने पति का जन्म प्रमाणपत्र बनवाना है। तीन दिन से निगम कार्यालय आ रही हैं। सुविधा केंद्र में उसे जन्म प्रमाणपत्र का फार्म भरने को कहा गया, लेकिन अनपढ़ होने की बात कहने पर कर्मचारी ने साफ कह दिया कि उनके पास फार्म भरने का समय नहीं है और किसी और से भरवाकर लाने को कहा गया।
परवालों के विजय ने बताया कि बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए यह उनका तीसरा चक्कर है। आज भी काम होगा या नहीं, इसका कोई भरोसा नहीं है। वहीं गांव फतेहपुर के अजय ने बताया कि आधार केंद्र पर इतनी भीड़ रहती है कि उन्हें बार-बार अपना काम छोड़कर आना पड़ता है। बैठने की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे बुजुर्गों और महिलाओं को खासा परेशानी उठानी पड़ती है।

निरीक्षण में कर्मचारियों को व्यवस्था के अनुसार काम करने को कहा था। तब कुछ कर्मचारियों को नोटिस भी जारी किया गया था। फिर भी कोई कर्मचारी लोगों को परेशान कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सुमन बहमनी, मेयर, यमुनानगर जगाधरी नगर निगम।

शौचालय में पसरी गंदगी। संवाद

शौचालय में पसरी गंदगी। संवाद

शौचालय में पसरी गंदगी। संवाद

शौचालय में पसरी गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed