फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation will establish 33 KV sub station in Ghasmandi area

Yamuna Nagar News: निगम घासमंडी क्षेत्र में स्थापित होगा 33 केवी सब स्टेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Corporation will establish 33 KV sub station in Ghasmandi area
अंबाला सिटी। शहर के घासमंडी क्षेत्र के करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को बिजली कट से जल्द निजात मिलेगी। अब बिजली निगम घासमंडी में ही 33 केवी सब स्टेशन स्थापित करने का प्लान तैयार कर रहा है। बिजली निगम ने इसके के लिए जगह भी देख ली है।
विज्ञापन

करीब दो करोड़ रुपये इस योजना पर खर्च होने का आंकलन है। बिजली निगम ने इस प्रोजेक्ट का प्रपोजल तैयार करना शुरू कर दिया है। यह प्रपोजल मुख्यालय में भेजा जाएगा। अभी घासमंडी के एरिया में बीबीएमबी धूलकोट और सादोपुर सब स्टेशन से बिजली मिलती है। बाढ़ के समय में घासमंडी एरिया में बिजली को लेकर काफी दिक्कत रही, क्योंकि बीबीएमबी धूलकोट में 6 से 7 फुट तक जलभराव हो गया था।
विज्ञापन

बिजली न आने को लेकर निगम पार्षदों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। बिजली न आने से लोगों को पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी थी। अब निगम घासमंडी से ही यहां के उपभोक्ता को बिजली देने पर विचार कर रहा है। निगम ने घासमंडी में बिजली निगम के स्विचिंग हाउस के पास सरकारी जगह देखी है, जहां सब स्टेशन बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की समस्या के संबंधी अधिकारियों से मिले थे भाजपा पार्षद

दरअसल, शहर के लोगों को बाढ़ के बाद बिजली की आ रही समस्याएं को लेकर भाजपा पार्षद बिजली निगम अधिकारियों से मिले थे। जिसमें भाजपा अंबाला शहरी मंडल की अध्यक्ष व पार्षद अर्चना छिब्बर व दुर्गा नगर मंडल के अध्यक्ष व पार्षद हितेश जैन की अगुवाई में भाजपा के सभी पार्षद बलदेव नगर में अधीक्षक अभियंता के कार्यालय में पहुंचे थे। उनकी शहर डिविजन कार्यकारी अभियंता सुखबीर सिंह के साथ करीब 1 घंटे तक बैठक चली थी। पार्षदों ने घासमंडी के एरिया की बिजली सप्लाई बंद होने की समस्या उठाई थी। साथ ही अन्य जगहों पर बिजली समस्याओं पर चर्चा की थी।

जलभराव के कारण दो बड़े पावर हाउस में आई दिक्कत

बिजली निगम के अंबाला शहर डिविजन के कार्यकारी अभियंता सुखबीर सिंह ने बताया कि बाढ़ के चलते जो परिस्थितियां उत्पन्न हुई थी, उससे दो बड़े पावर हाउस 220 केवी बीबीएमबी धूलकोट और 66 केवी सादोपुर में जलभराव के कारण कुछ तकनीकी दिक्कतें आई थी। जिसके चलते कुछ एरिया जैसे घासमंडी, जगाधरी गेट, कैथ माजरी और अशोक विहार आदि में लोगों के बिजली कटों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब स्थिति को कंट्रोल किया गया है। उन्होंने बताया कि घासमंडी एरिया के लिए एक नया 33 केवी सब स्टेशन का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में इस एरिया में बिजली समस्याओं का निवारण हो सके। सब स्टेशन बनने से करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को फायदा होगा।

बिजली समस्या को लेकर इन नंबर पर करें संपर्क
उपभोक्ता अपनी समस्याओं के लिए टोल फ्री नंबर 1912 और 18001801550, अंबाला शहर के लिए दूरभाष नंबर:-93151 18220 और 0171-2540125, 2540126 अपनी बिजली संबंधित शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके साथ ही वाट्सएप नंबर 98159-61912 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed