फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation team arrived to remove the caves with police force, women adamant in front of JCB

पुलिस बल लेकर गुहारे हटाने पहुंची निगम टीम, जेसीबी के आगे अड़ी महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Corporation team arrived to remove the caves with police force, women adamant in front of JCB
निगम अधिकारियों से स्वयं कब्जा हटाने के लिए समय मांगती महिलाएं। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। ससौली माजरी में मंगलवार को पुलिस बल लेकर गुहारे हटाने पहुंची नगरनिगम टीम को बिना कार्रवाई वापस लौटना पड़ा। यहां एक गुहारे गिराते ही विरोध में महिलाएं जेसीबी के आगे अड़ गईं। आरोप लगाया कि बिना सूचना व नोटिस के गुहारे हटाए जा रहे हैं। साथ ही मांग रखी कि पहले साथ में बने पक्के निर्माण हटाएं, तभी गुहार हटने देंगे। विरोध के आगे नगर निगम अफसर असमर्थ दिखे, क्योंकि जेसीबी के आगे से महिलाओं को हटाने के लिए महिला पुलिस साथ नहीं थी। ऐसे में सहायक नगर योजनाकर लख्मी सिंह को विरोध करतीं महिलाओं को दो दिन में गुहारे हटाने का अल्टीमेटम देकर टीम सहित लौटना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, वार्ड-20 के ससौली माजरी से ही कुछ महिलाएं यहां के अवैध कब्जों की शिकायत बीते गुरुवार को मेयर मदन चौहान के पास लेकर पहुंची थी। तब एक महिला ने हाथ जोड़ मेयर से अवैध कब्जों पर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। मेयर ने मामले में संबंधित अफसर को मौके पर जाकर समाधान के निर्देश दिए थे। इसके पांच दिन बाद मंगलवार को यहां सहायक नगर योजनाकार लख्मी सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में नगर निगम के कर्मी व होम गार्ड के जवान जेसीबी लेकर पहुंचे। अभी जेसीबी से एक गुहारा गिराया ही था कि दर्जनों महिलाएं जेसीबी के आगे आकर खड़ी हो गईं। उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया। इस तरह करीब एक घंटा यहां हंगामा हुआ। बाद में लख्मी सिंह ने विरोध करतीं महिलाओं को दो दिन में गुहारे न हटाए जाने की सूरत में तीसरे दिन नगर निगम की ओर से इन्हें हटाने की चेतावनी दी गई। जबकि विरोध करतीं महिलाओं ने इसके लिए एक माह की मोहलत मांगी। साथ ही यहां गुहारों से पहले बने पक्के निर्माणों को गिराने की मांग भी की। यहां कार्रवाई करने पहुंची टीम में सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, सहायक सफाई निरीक्षक कृष्ण कुमार, पटवारी कुलदीप, अमर सिंह, रामकेश, होमगार्ड के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन

ससौली माजरी में जोहड़ की जमीन पर गुहारे रख अवैध कब्जा किया हुआ है। इस संबंध में शिकायत मिलने पर जिनके गुहारे हैं, उन्हें हटाने के लिए कहा था। उन्होंने नहीं हटाए, जिस पर नगर निगम टीम मौके पर हटाने पहुंची। अब इन्हें दो दिन में अवैध कब्जा हटाने के लिए दिए हैं। इस अवधि में अगर यह अवैध कब्जा नहीं हटता तो तीसरे दिन निगम टीम हटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लख्मी सिंह, सहायक नजर योजनाकर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed