फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation removed illegal hoardings and flex

Yamuna Nagar News: निगम ने हटवाए अवैध होर्डिंग और फ्लैक्स

Sat, 10 Feb 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 10 Feb 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Corporation removed illegal hoardings and flex
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग, फ्लेक्स बोर्ड व बैनरों को हटाने के लिए शुक्रवार को निगम ने अभियान चलाया। निगम की टीमों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे अवैध होर्डिंग, फ्लैक्स बोर्ड व बैनरों को हटवाया। अमर उजाला ने शहर में लगे अवैध होर्डिंग खिलाप अभियान चलाया था।
निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग और फ्लेक्स हटाने के लिए वार्ड एक से सात तक एटीपी मुनेश्वर भारद्वाज व वार्ड आठ से 22 तक एटीपी लख्मी सिंह तेवतिया के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। शुक्रवार को जेई पंकज व जेई प्रतीक नागपाल की टीमों ने मॉडल टाउन, रेलवे रोड, जगाधरी रोड, गोविंदपुरी मार्ग व अन्य सड़कों के डिवाइडरों, चौकों, स्ट्रीट लाइट के पोल व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए अवैध होर्डिंग व फ्लेक्स बोर्ड हटाए।
विज्ञापन

निगम कर्मियों ने इन होर्डिंग व बैनरों को उतारकर वाहनों में लोड कर निगम के गोदाम में पहुंचाया। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने कहा कि कुछ लोगों ने शहर में बिना निगम की अनुमति लिए अवैध रूप से होर्डिंग व फ्लैक्स बोर्ड लगाए हुए थे, जो अवैध हैं। निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर इन अवैध होर्डिंग, पोस्टर व बैनर को हटाया गया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की अनुमति के बिना कोई भी होर्डिंग और बैनर न लगाए। बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग व फ्लेक्स बोर्ड को हटाकर जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed