फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation did not get fogging medicine for three days, the risk of diseases remains

तीन दिन से निगम को नहीं मिली फॉगिंग की दवा, बीमारियों का खतरा बरकरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Corporation did not get fogging medicine for three days, the risk of diseases remains
यमुनानगर। जिले में इस सीजन मलेरिया का एक व डेंगू के 26 केस हो चुके हैं। इसमें रोकथाम के लिए नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र में देरी से शुरू कराया फॉगिंग का कार्य भी तीन दिन से बंद है। क्योंकि नगर निगम के पास फॉगिंग के लिए दवा ही नहीं है। यह दवा स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करानी है। तीन दिन पहले स्वास्थ्य विभाग से मिली 125 लीटर दवा खत्म होने के बाद से नगर निगम फॉगिंग कार्य नहीं करवा पा रहा है। हालांकि नगर निगम ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा, पर दवाई नहीं मिली। ऐसे में डेंगू-मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों से निपटने के लिए फॉगिंग नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

आधे शहर में पहले चरण की ही फॉगिंग बाकी
दवा उपलब्ध होने तक नगर निगम की ओर से फॉगिंग का कार्य वार्ड अनुसार कराया जा रहा था। इसके लिए 11-11 वार्डों के दो जोन बनाए थे। इनमें जोन-1 में वार्ड नंबर 1 से 11 व जोन-2 में वार्ड नंबर 12 से 22 शामिल थे। शेड्यूल के मुताबिक एक दिन एक जोन तो अगले दिन दूसरे जोन के वार्ड में फॉगिंग कराई जा रही थी। निगम अफसरों की माने तो अभी तक जोन-1 में वार्ड नंबर 1 से 7 और जोन-2 में वार्ड नंबर-12 से 19 में पहले चरण की फॉगिंग हो गई है। यानी जोन-1 में वार्ड नंबर 8 से 11 और जोन-2 में वार्ड नंबर 20 से 22 में एक भी बार फॉगिंग नहीं हो पाई है। जबकि फॉगिंग कार्य दो से तीन चरणों में होता है लेकिन फॉगिंग के लिए बीच में ही दवा खत्म होने पर और सप्लाई न आने से ये काम तीन दिन से ठप हैं।
विज्ञापन

बिना दवा के मशीनें भी नहीं आ रही काम
पहले नगर निगम के पास एक बड़ी व छह छोटी फॉगिंग मशीनें थी, पर अभी कुछ दिन पहले ही एक बड़ी और आठ छोटी मशीनें और आई हैं लेकिन दवा न होने से पुरानी सहित मंगवाई नई मशीनें भी काम नहीं आ पा रही है। सीएसआई सुरेंद्र चोपड़ा ने बताया कि तीन दिन से स्वास्थ्य विभाग से मिली 125 लीटर दवा खत्म है। इस कारण तीन दिन से फॉगिंग कार्य नहीं कर पा रहे हैं। दवा के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा गया है, जैसे ही दवा की सप्लाई मिलेगी वैसे ही फॉगिंग कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed