फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation and firefighters begin a two-day gradual hunger strike

निगम और दमकल कर्मियों की दो दिन की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 02:16 AM IST
विज्ञापन
Corporation and firefighters begin a two-day gradual hunger strike
Corporation and firefighters begin a two-day gradual hunger strike - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। नगर निगम व दमकल कर्मियों ने नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंगलवार को अपनी दो दिन की भूख हड़ताल शुरू कर दी। बारिश के चलते खुले परिसर के बजाय नगर निगम यमुनानगर कार्यालय परिसर स्थित संघ कार्यालय में 17 कर्मी भूख हड़ताल पर बैठे। उनके साथ अन्य पदाधिकारियों ने लंबित मांगों व समस्याओं के रोष में सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर रहे 17 कर्मियों में नगर पालिका संघ से राजिंद्र, सुरेंद्र, रिंकु, राजेंद्र, अमित, श्यामलाल, राजबाला, काका, संदीप, महिपाल, राकेश, सुमित, प्रकाश व दमकल से रिंकु कुमार, सुखबीर सिंह व लोकेश शर्मा शामिल रहे। जिन्हें पदाधिकारियों ने फूलमालाएं पहनाकर भूख हड़ताल पर बैठाया। संघ के राज्य महासचिव तिगरा निवासी मांगेराम, दमकल से स्टेट चीफ ऑर्गेनाइजर गुलशन भारद्वाज और सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। जिस कारण से प्रदेशभर के कर्मचारियों में रोष है और वह आंदोलन करने पर मजबूर है। इसी में नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर 11 व 12 अक्तूबर की दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल रहेगी। इसके बाद 15 अक्तूबर को रोहतक कर्मचारी भवन में कन्वेंशन बुलाकर कड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। मौके पर मुख्य सलाहकार ससोली निवासी राजकुमार, उपप्रधान तुम्बी निवासी बलदीप, पपला, प्रचार सचिव रमन, कोषाध्यक्ष गुलजार अहमद, कमलेश व अन्य मौजूद रहे। इस दौरान मंच संचालन शाखा सचिव प्रवेश परोचा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed