फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation and fire brigade personnel took out march by sweeping upside down

Yamuna Nagar News: उल्टे झाड़ू कर निगम व दमकल कर्मियों ने निकाला मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Corporation and fire brigade personnel took out march by sweeping upside down
लंबित मांगों के रोष में नगर निगम व दमकल कर्मियाें ने नगर निगम यमुनानगर कार्यालय से उल्टे झाड़ू कर रेलवे रोड पर रोष मार्च निकाला। इस दौरान यमुनानगर इकाई के प्रधान पपला की अगुवाई में कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। प्रदर्शन का संचालन कर रहे जिला प्रधान प्रवेश परोचा ने बताया कि पालिकाओं, परिषदों, निगमों व अग्निशमन केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों ने मांगें लागू कराने के लिए 19 से 29 अक्टूबर तक 11 दिन की हड़ताल की थी। तब 29 अक्टूबर 2022 व पांच अप्रैल 2023 को निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता की संघ के पदाधिकारियों से मांगों पर सहमति हुई थी, पर वह अभी तक लागू नहीं हुईं। जिसका कर्मचारियों में रोष है। इसलिए संघ के पदाधिकारी व कर्मचारी जनता के बीच पर्चे बांटकर सरकार की पोल खोल आंदोलन में समर्थन की अपील करेंगे। मौके पर राजकुमार धारीवाल, राजकुमार ससौली, श्रीकांत सोरेन, बलदीप, अग्निशमन से संतोष कुमार, पवन मसीह, रिंकू कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed