पीर जी अहमद हुसैन अधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित करते हुए।
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
यमुनानगर
विज्ञापन
बुड़िया कस्बा के पीरजी अहमद हुसैन व उनके अन्य साथियों ने कोरोना वायरस से लड़ रहे प्रशासन अधिकारियों, पुलिस प्रशासन और डॉक्टर, स्टाफ नर्स, सफाई कर्मचारियों और मीडिया के लोगों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर तहसीलदार छोटूराम, एएसएचओ रवि कुमार व अन्य पुलिस कर्मी, मीडिया प्रतिनिधियों और उनकी टीम का माला पहनाकर स्वागत किया गया। पीर जी अहमद हुसैन ने कहा कि इस समय में हमें सरकार द्वारा दिए हुए निर्देशों का पालन करना चाहिए।रमजान के महीने में लोग अपने-अपने घरों में बैठकर ही नमाज अदा करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होंने आमजन को संदेश दिया कि हमें कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने वाले योद्धाओं का सम्मान करना चाहिए। इस लॉकडाउन की घड़ी में उनका सहयोग करना चाहिए। यह सब कर्मी आम जनता के लिए ही दिन रात मेहनत कर रहे हैं। हमें कोई स्वास्थ्य हानि ना हो, इसके लिए भी प्रयासरत हैं। हम सबको मिलकर इनका आभार व्यक्त करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।