फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corona risk increased, 60 new cases came

कोरोना का खतरा बढ़ा, 60 नए केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Corona risk increased, 60 new cases came
जिला में लगातार कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। जहां रोजाना एक या दो केस मिलते थे, वहीं अब 60 से अधिक केस मिल रहे। रविवार को भी जिले में 60 नए केस मिले हैं। ऐसे में जिला में अब 268 सक्रिय मरीज और 222 ऐसे हैं जो होम आइसोलेट हैं। इतना ही नहीं जिला में इस समय 65 माइक्रो कंटेनमेंट जोन हैं। बता दें स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लोगों को महामारी से बचाने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। बकायदा लोगों के बीच में जाकर कर्मचारी मास्क और शारीरिक दूरी का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मगर बावजूद इसके लोग बेपरवाह दिखाई दे रहे। लोगों की यही लापरवाही अब कोरोना की रफ्तार को बढ़ा रही है। बता दें लगातार बढ़ रहे मरीजों के साथ रिकवरी दर भी गिर रही है। अब जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 97.27 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोविड-19 जब से आया है तब से अब तक जिले में कुल 25054 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 24372 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 268 सक्रिय मरीज हैं जोकि अस्पताल मेें दाखिल हैं। अभी तक कुल 547644 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 518170 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 1760 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

जिला में रविवार को 60 नए कोरोना के मरीज सामने आए हैं और तीन मरीज ठीक भी हुए हैं। जो लोग गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा लोगों को खुद और दूसरों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इसके अलावा महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे इंतजाम किए गए हैं। टीकाकरण की स्पीड को तेजी से बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पार्थ गुप्ता, डीसी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed