{"_id":"5f5e65e98ebc3e4d6c5418dd","slug":"corona-positive-yamuna-nagar-news-knl441152162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो की मौत, 69 संक्रमित मिले, 686 केस अभी भी एक्टिव, 2233 ठीक होकर घर गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो की मौत, 69 संक्रमित मिले, 686 केस अभी भी एक्टिव, 2233 ठीक होकर घर गए
विज्ञापन
कोरोना संक्र्तमित मृतक का अंतिम संस्कार करते कर्मचारी।
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमित दो और लोगों ने रविवार को दम तोड़ दिया। जिनमें एक व्यक्ति आनंद मार्केट के निकट रहने वाला था, जबकि दूसरी मौत बिलासपुर की गुलशन कॉलोनी में हुई। 55 वर्षीय दुकानदार कुछ दिनों से बीमार थे। बिलासपुर कस्बे में कोरोना से यह दूसरी मौत है। परिजनों के अनुसार दुकानदार कॉलोनी के एक पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए थे। बुखार होने पर उन्हें गाबा अस्पताल में दाखिल किया गया था। जहां वह कोरोना संक्रमित पाए गए, ज्यादा दिक्कत होने पर परिजनों ने उसे डेराबस्सी के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर रविवार को उनकी मौत हो गई।
रविवार को जिले में 69 नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसके बाद जिले में कुल मामलों की संख्या 2969 हो गई है। जिनमें से 80 लोग जिले के बाहर से हैं। जबकि जिले के संक्रमितों में से 2233 लोग ठीक हो चुके हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। रविवार को छोटा बाजार यमुनानगर, धर्मकोट, साढ़ौरा, सिंगपुरा, जैन कॉलोनी बिलासपुर, शांति कॉलोनी जगाधरी, सेक्टर-17, विश्वकर्मा कॉलोनी, गौशाला कॉलोनी, ससौली, राजा राम कॉलोनी, जठलाना, रामनगर कॉलोनी जगाधरी, रेलवे कॉलोनी, पोटली, पुरानी अनाज मंडी जगाधरी, शिवपुरी-बी, प्रताप नगर, मलिकपुर खादर, राजधानी कॉलोनी, मॉडल कॉलोनी, ओमेक्स सिटी, प्रोफेसर कॉलोनी, ज्योति नगर, रणजीत कॉलोनी, बिलासपुर ज्ञानेवाला, जम्मू कॉलोनी, खारवन, कालिंदी कॉलोनी, बसंतपुरा, सुभाष नगर, चनेटी, गुरुतेग बहादुर नगर, राजेश कॉलोनी, सेक्टर-18, खंडवा, विष्णु नगर सहित अन्य स्थानों से संक्रमित केस पाए गए हैं।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 453 कोरोना मरीजों घर पर ही आइसोलेट हैं। जिले में अभी 686 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। जिनमें से 12 सक्रिय मामले दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं। रविवार शाम तक टीम ने 198 सैंपल लिए। जिले में अब तक कुल 60598 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 56070 की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। जबकि 1613 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
कई कंटेनमेंट जोन में बेहद लापरवाही बरती जा रही है। बिलासपुर के दर्जनों लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में भी लोग इसे लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। यहां कई कंटेनमेंट जोन में दुकानें खोली जा रही हैं। वहीं संक्रमित के परिजन, पड़ौसी व मौहल्ला वासी दुकानों पर खरीदारी कर रहे हैं। यह लापरवाही बीमारी को बढ़ाने में सक्रिय योगदान देगी। ऐसे में प्रशासन को यहां सख्त कदम उठाने चाहिए।
रादौर क्षेत्र में रविवार को एक सात साल का बच्चा व 35 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले। बच्चा गांव घिलौर व युवक गांव पोटली से है। रादौर उपमंडल में अब तक कुल 184 लोग कोरोना वायरस की बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 144 लोग बीमारी को मात देकर ठीक हो चुके हैं। 37 लोग अभी संक्रमित है। जिनमें से 26 लोगों को घर पर इलाज के लिए आइसोलेट किया गया है। जबकि 11 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।