फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona positive

रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर और एक महिला की कोरोना से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
corona positive
कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार जिले में मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। सोमवार को भी एक महिला सहित एक वृद्ध् की मौत हो गई। इसी के साथ कोरोना से मरनेवालों की संख्या भी 35 हो गई है। वहीं 60 कोरोना के नए केस आने के साथ ही कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1787 हो गई है। वहीं 62 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। कुल 1061 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है।
विज्ञापन

जगाधरी के अर्जुननगर निवासी 73 वर्षीय रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत एक निजी अस्पताल में हो गई। परिजनों ने बताया कि सांस की बीमारी के चलते निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं उनका कोविड19 का टेस्ट हुआ था। तबीयत में आराम न होने के कारण सोमवार को उनकी मौत हो गई। वहीं रादौर के बकाना ब्लॉक निवासी 52 एक महिला की ईएसआई अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सांस की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। कोरोना टेस्ट कराने पर पॉजिटिव आया। सोमवार को महिला ने दम तोड़ दिया। नगर निगमकर्मियों ने सरकारी गाइडलाइन के हिसाब से अंतिम संस्कार किया। कोरोना संक्रमितों की मौत और संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। डीसी ने लोगों को कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना के सख्त आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया जिले के 15 क्षेत्रों को कंटेनमेंट मुक्त घोषित किया गया हैं। जिसमें खंड सरस्वती नगर के गांव मनसूरपुर, तेजली रोड़ बंसत नगर, आर्य नगर नजदीक जगाधरी वर्कशाप, माडल टाउन यमुनानगर, सढ़ौरा, त्रिकोना पार्क माडल टाउन, खंड जगाधरी के गांव कलानौर, सढ़ौरा का वार्ड नंबर-15 व वार्ड नंबर 12, गांव पांसरा, दुर्गा गार्डन नजदीक छोटी लाइन जगाधरी, माडल टाउन, गांव ईशोपुर, बिलासपुर ऐरिया तथा मकान नंबर 176 ईस्ट भाटिया नगर को कंटेनमेंट जोन मुक्त घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 254 पॉजिटीव मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि जिले में कोरोना के 683 सक्रिय मरीज हैं और जिले के 21 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं। सोमवार को कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 800 सैंपल लिए गए हैं। अब तक कुल 45,862 सैंपलों में से 41,352 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 2767 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

डीसी मुकुल कुमार ने बताया जिले के 15 क्षेत्रों को कंटेनमेंट मुक्त घोषित किया गया हैं। जिसमें खंड सरस्वती नगर के गांव मनसूरपुर, तेजली रोड़ बंसत नगर, आर्य नगर नजदीक जगाधरी वर्कशाप, माडल टाउन यमुनानगर, सढ़ौरा, त्रिकोना पार्क माडल टाउन, खंड जगाधरी के गांव कलानौर, सढ़ौरा का वार्ड नंबर-15 व वार्ड नंबर 12, गांव पांसरा, दुर्गा गार्डन नजदीक छोटी लाइन जगाधरी, माडल टाउन, गांव ईशोपुर, बिलासपुर ऐरिया तथा मकान नंबर 176 ईस्ट भाटिया नगर को कंटेनमेंट जोन मुक्त घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed