फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona positive

30 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, 42 को छुट्टी कर घर भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
corona positive
corona positive - फोटो : Yamuna Nagar
टिवनसिटी में 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही कुल मरीजों की संख्या 623 हो गई है। वहीं मंगलवार को 42 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। अब तक कुल 361 लोग कोरोना बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं खास बात ये है कि होम आइसोलेट मरीजों के स्वास्थ्य की देखभाल और हालचाल जानने के लिए जिला प्रशासन ने नोडल अधिकारी की नियुक्त की है।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि मंगलवार को 30 नए कोरोना के मामले मिले है। जिसमें 26 वर्षीय महिला मॉडल टाउन, 80 वर्षीय पुरुष विश्वकर्मा कालोनी, 49 वर्षीय महिला पानीपत की रहने वाली है, जिसका गाबा में इलाज चल रहा है। 30 वर्षीय पुरुष, 63 वर्षीय महिला ओपी जिंदल पार्क, 57 वर्षीय महिला गांव औरंगाबाद, 42 वर्षीय पुरुष गांव तलाकोर, 28 वर्षीय पुरुष गांव चंदाखेडी बिलासपुर, 24 वर्षीय पुरूष गांव पंजेटो, 36 वर्षीय पुरुष लाजपत नगर, 24 वर्षीय पुरुष, कल्याण नगर जगाधरी, 44 वर्षीय पुरुष गांव तेलीमाजरा, 41 वर्षीय पुरुष, 64 वर्षीय महिला थापर कालोनी, 41 वर्षीय पुरुष विश्वकर्मा मोहल्ला, 44 वर्षीय पुरुष शांती कालोनी, 20 वर्षीय महिला गांधी नगर, 35 वर्षीय पुरुष थापर कालोनी, 32 वर्षीय पुरुष रंजीत गार्डन जगाधरी, 45 वर्षीय पुरुष योगेशनगर, 52 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय पुरुष मनोहर कालोनी से है, जो एक ही परिवार के है और कोरोना मरीज के संपर्क के है। 28 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय पुरुष राजाराम गली जोगिन्द्र मार्केट से हैं। ये भी एक ही परिवार के है और कोरोना मरीज के संपर्क के है। 65 वर्षीय पुरुष मॉडल टाउन, 57 वर्षीय महिला रादौर से है। सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 77 पॉजिटिव मरीजों को घर पर ही होम आईसोलेट किए गए है। जिले में अब कोरोना के 259 सक्रिय मरीज हैं। जिसमें से जिले के नौ एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती हैं। मंगलवार को टीम द्वारा 274 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। 1158 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले के कोरोना पॉजिटिव होम आइसोलेट मरीजों की मॉनिट्रिंग के लिए एचसीएस अंडर ट्रेनिंग अधिकारी हरप्रीत कौर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिले के अधिकारियों को डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है, जो्र नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 के होम आइसोलेट मरीजों की निगरानी उनके घर जाकर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि होम आइसोलेट मरीजों की निगरानी के लिए नियुक्त किए गए डयूटी मैजिस्ट्रेटों में जगाधरी के तहसीलदार छोटू राम, सरस्वती नगर के नायब तहसीलदार रविन्द्र कुमार, सढौरा के नायब तहसीलदार भारत भूषण, प्रताप नगर के नायब तहसीलदार तुलसी दास, सहायक श्रम आयुक्त सुमित साहनी, जगाधरी के बीडीपीओ दिनेश शर्मा, छछरौली के बीडीपीओ जोगेश कुमार शामिल हैं। जो समय-समय पर नियमित रूप से घर में आइसोलेट कोरोना मरीजों की निगरानी करके नोडल अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कोविड-19 के कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबा 1950 व स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 9817664700, 9817820600, 981788960 पर भी होम आइसोलेट मरीज अपनी जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed