फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona pojitive

कोरोना: नए मरीजों के बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
corona pojitive
corona pojitive - फोटो : Yamuna Nagar
प्रतिदिन कोरोना मरीजों के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। रविवार को भी नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही जिले में कुल मरीजों की संख्या 387 हो गई है। वहीं 212 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि एक्टिव केस 170 है। इसमें से 13 अन्य जिलों के अस्पतालों में भर्ती है। 300 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

टिवनसिटी में कोरोना के मामलों में इजाफा प्रतिदिन होता जा रहा है। इससे प्रशासन व स्वास्थ्य अधिकारियों की परेशानी भी बढ़ रही है। हालांकि अधिकतर कोरोना के मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं कोरोना के कारण छह लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से एक ने मुलाना अस्पताल में फांसी लगाकर अपनी जान दी है। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम को दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें 29 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय पुरानी सब्जी मंडी के रहने वाले हैं। वहीं रविवार को सात नए कोरोना के मरीज आए हैं। जिनमें 54 वर्षीय पुरूष बिलासपुर रोड नजदीक सबरवाल अस्पताल जगाधरी से, 54 वर्षीय पुरूष प्रोफेसर कालोनी, 30 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय महिला, 63 वर्षीय पुरूष, 65 वर्षीय महिला गांव कनीपला सढ़ौरा के रहने वाले हैं। जो पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए हैं। 38 वर्षीय पुरूष रामदासिया कालोनी सढ़ौरा का रहने वाला है, यह भी पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आया है। सिविल सर्जन डा.विजय दहिया ने बताया कोविड-19 के चलते जिले में अब तक जिले में कुल 387 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिनमें से 54 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। जिसमें से 212 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि कोरोना के 157 सक्रिय मरीज हैं और जिले के 13 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। रविवार को कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 300 सैंपल लिए गए हैं। जबकि अब तक कुल 19,427 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 18,207 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 865 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

माता मंदिर में किए गए कोरोना के टेस्टबिलासपुर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एस.एम.ओ डा. शमा परवीन के निर्देंश पर काली माता मंदिर में कोरोना के टेस्ट के सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग टीम मे डा. लतिश सैनी ,बलवान सिंह, किरण पाल व उनकी टीम ने कोरोना के सेंपल लिए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 55 लोगों के कोविड19 के सेंपल लिए गए है। ग्राम पंचायत द्वारा मुनियादी करवा व आशा वर्कर के द्वारा घर घर जाकर लोगों को कोरोना के बारे में जागरूक कर टेस्ट करवाने के बारे में जागरूक किया गया। सरपंच चन्द्रमोहन कटारिया ने बताया कि लॉकडान व सोशल डिसटेंस का पालन करते हुए ऐतिहात बरते, आवश्यक कामों के लिए घरों से बाहर निकले। डा शमा परवीन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो टीमों का गठन कर सप्ताह में सोमवार से शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड 19 के टेस्ट निशुल्क किए जाते है। इस मौके पर सरपंच चन्द्रमोहन कटारिया, सूरजभान सैनी, प्रमोद वर्मा, आशा वर्कर परमजीत, सलिन्द्रो, आशा देवी, आंगनबाडी वर्कर रेनू सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर 16, 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed