फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona pojitive

कोरोना से छठी मौत, 23 नए मामले भी सामने आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
corona pojitive
जिले में कोरोना से छठी मौत हो गई है। पहले से ही टीबी से ग्रस्त जवाहर नगर निवासी एक व्यक्ति की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसे नेगेटिव रिपोर्ट देकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को लेकर घर गए ही थे कि क्रॉस चेकिंग के दौरान उसकी रिपीट सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत उसके घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर दाह संस्कार करवाया। सीएमओ डॉ. विजय दहिया ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। उन्होंने बताया कि यह गंभीर लापरवाही है। इसकी जांच कराई जा रही है। जिस भी स्तर से लापरवाही सामने आएगी, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इसकी जांच चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार करेंगे।
विज्ञापन

मृतक के भाई चेत सिंह ने बताया कि उसके 38 वर्षीय भाई का इलाज जिला अस्पताल में टीबी की बीमारी के चलते चल रहा था। गंभीर हालात में पीजीआई रेफर कर दिया था। लेकिन, वहां भी आराम न मिला। एक निजी अस्पताल में फेफड़ों से पानी निकाला गया। इसके बाद ऑपरेशन भी कराया। चेत सिंह के अनुसार 28 जुलाई को ही मरीज की मौत हो गई थी। तब उन्हें शव कोरोना का टेस्ट कराने के बाद देने की बात कही गई। दो दिन बाद रिपोर्ट नेगेटिव बताकर प्रमाण पत्र दिया गया और शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

वीरवार को उसकी रिपोर्ट नेगेटिव बताकर परिजनों को शव दे दिया गया। जैसे ही परिजन मृतक के संस्कार की तैयारी करने लगे, तभी उनके पास अस्पताल से कॉल आई और संस्कार करने से रोक दिया। स्वास्थ्य टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेने लगी तो परिजनों ने विरोध भी किया। उन्हें बताया कि मृतक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। गलती से दूसरी रिपोर्ट दे दी गई। नाम एक जैसे होने की वजह से यह समस्या हुई। काफी देर तक विरोध भी हुआ। बाद में पुलिस पहुंची और परिजनों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिवनसिटी में 24 घंटे में कोरोना के 23 केस पॉजिटिव आए है। अब कुल 360 मरीज कोरोना के हो गए है। इसमें से 54 जिले के बाहर के हैं। जबकि एक्टिव केस 162 है। इसमें से 13 अन्य जिलों में भर्ती है। डीसी मुकुल कुमार ने बताय कि बीते बृहस्पतिवार देर रात को सात नए कोरोना के केस आए। जिनमें 35 वर्षीय पुरुष गांव हरनौल, 17 वर्षीय लड़की, 25 वर्षीय लड़की, 11 वर्षीय लड़की, 44 वर्षीय महिला, 53 वर्षीय पुरुष, 38 वर्षीय महिला मॉडल टाउन के रहने वाले है। यह सभी एक ही परिवार के है। इससे पूर्व दो सदस्य पूर्व में पॉजिटिव आए थे, वह दिल्ली अस्पताल में भर्ती है। वहीं शुक्रवार को 16 नए कोरोना के मरीज आए हैं। जिनमें 36 वर्षीय पुरुष जो हावड़ा पश्चिम बंगाल से पांच महीने के बाद छछरौली में आया है, 20 वर्षीय पुरुष मैसूर कर्नाटक से तीन माह बाद लक्ष्मी गार्डन नजदीक आईटीआई यमुनानर आया है। 24 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय महिला, 49 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय पुरुष, 31 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय पुरुष, 55 वर्षीय महिला, 47 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय लड़की, 15 वर्षीय लड़का, 2 वर्षीय लड़का, 54 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय महिला और 57 वर्षीय पुरुष सभी मुखर्जी पार्क जगाधरी के रहने वाले हैं। सभी पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए हैं। मुखर्जी पार्क निवासी सभी एक ही गली-मोहल्ले के हैं।

सिविल सर्जन डा.विजय दहिया ने बताया कि शुक्रवार को दो डॉक्टर व तीन नर्स समेत कुल 18 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली। एक मरीज की नेगेटिव रिपोर्ट आने पर उसकी दिल्ली अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। इन सभी को कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। अब तक जिले में 211 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। शुक्रवार को कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 280 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक कुल 18,102 सैंपल ले लिए गए हैं। जिनमें से 17,020 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 754 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed