फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Conveyed the message of a plastic-free life to children

Yamuna Nagar News: बच्चों को दिया प्लास्टिक मुक्त जीवन का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Conveyed the message of a plastic-free life to children
बच्चों को कपड़े के थैले वितरित करते निगम के सफाई निरीक्षक व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नई सोच-नया शहर, स्वच्छ हरियाणा अभियान के अंतर्गत नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन शहरी की टीम ने हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप संस्था के सहयोग से राजकीय माध्यमिक विद्यालय बाडी माजरा में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को प्लास्टिक मुक्त जीवन का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कचरा पृथक्करण यानी गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग करने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही होम कंपोस्टिंग के माध्यम से घरों में निकलने वाले गीले कचरे से खाद तैयार करने की प्रक्रिया समझाई गई। बच्चों को बताया गया कि छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


नगर निगम के सफाई निरीक्षक अजीत सिंह, हैल्पिंग हैंड्स ग्रुप संस्था के डॉ. नरेंद्र सिंह साही, स्वच्छ भारत मिशन शहरी के एक्सपर्ट दुर्गेश कुमार एवं सहयोगी गगन बेनीवाल ने विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने और सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बच्चों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक अजीत कुमार ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को कपड़े के थैले वितरित किए। उन्होंने बच्चों को प्लास्टिक बैग के स्थान पर कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा स्वच्छता बनाए रखने और प्लास्टिक मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य ने नगर निगम व संस्था के पदाधिकारियों का आभार जताया और आमजन से शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने में निगम का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed