फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Controversy over garbage, demand for cancellation of tender

Yamuna Nagar News: कूड़े पर घमासान, निविदा रद्द करने की मांग

Tue, 12 Aug 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 12 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Controversy over garbage, demand for cancellation of tender
नगर निगम की बैठक में कूड़ा न उठने की ​शिकायत करते पार्षद प्रियांक शर्मा। संवाद - फोटो : सीतापुर में हाईवे किनारे पलटी सेना की एंबुलेंस।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो माह बाद हुई नगर निगम सदन की बैठक में सोमवार को कूड़े पर खूब घमासान हुआ। निगम के सभी 25 पार्षदों (22 निर्वाचित व 3 मनोनीत) ने एक स्वर में कहा कि कूड़े का उठान बिल्कुल भी नहीं हो रहा। पार्षदों ने एजेंसी की निविदा रद्द करने की मांग की।
यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर सुमन बहमनी व निगम आयुक्त अखिल पिलानी के सामने पार्षदों ने आरोप लगाए कि वार्डों में कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियां तक नहीं आ रही। ठेकेदार के पास पर्याप्त ट्रैक्टर ट्रालियां तक नहीं हैं। जिस कारण शहर में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। कई बार तो सफाई करने वाले कर्मचारियों से कूड़ा उठवाना पड़ता है।
विज्ञापन

जब एक घंटे तक कोई समाधान नहीं निकला तो विधायक अरोड़ा ने निगम के तीनों चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर को सीट से खड़ा करके कहा कि आप देख लें, कूड़ा उठान की क्या स्थिति है। पार्षदों की बातों से पता चलता है कि कूड़े का उठान टेंडर की शर्तों के अनुरूप नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उठान में सुधार करने की जरूरत है। इसलिए काम के घंटे बढ़ाने की जरूरत है। बैठक में मेयर सुमन बहमनी ने भी माना कि नालों की सफाई ठीक से न होने और कूड़े का उठान को लेकर उनके पास लगातार शिकायतें आ रही हैं।
एक दिन पहले शहर में तिरंगा यात्रा निकली। जिसमें हजारों लोग शामिल थे। सभी ने शहर में लगे कूड़े के ढेर को देखा। विभिन्न जगहों से आए लोग शहर की सरकार के बारे में क्या सोचते होंगे।
वार्ड सात से पार्षद प्रियांक शर्मा ने कहा कि उनके वार्ड में कूड़ा उठाने के लिए कोई ट्राली नहीं आती। इसलिए कूड़े का उठान नहीं होता। वार्ड तीन के पार्षद जयंत स्वामी ने कहा कि यह सभी वार्डों की समस्या है। कूड़े का उठान बिल्कुल भी नहीं हो रहा।

इस पर कूड़ा उठाने वाली एजेंसी का टेंडर रद्द किया जाए। सीएसआई ने यह तर्क दिया कि ठेकेदार के पास जितनी भी कंडम गाड़ियां थी उन्हें बदला जा रहा है। जो गाड़ी कूड़ा नहीं उठा रही उसके लिए नियमानुसार ठेकेदार पर जुर्माना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed