फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Controlling vehicle thieves is a challenge for the police

Yamuna Nagar News: वाहन चोरों पर अंकुश पुलिस के लिए चुनौती

Sun, 03 Nov 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 03 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Controlling vehicle thieves is a challenge for the police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। वाहन चोर भी पुलिस के लिए सिर दर्द बने हुए हैं। खास बात यह है कि वाहन चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है।
अंतरराज्यीय गैंग भी वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल हैं। लेकिन, पुलिस वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। यमुनानगर जिले में शहर से लेकर देहात तक वाहन चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ी है। शनिवार को भी शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन बाइक चोरी की घटनाएं दर्ज की गई।
विज्ञापन

पिछले एक माह की बात करें तो वाहन चोरों ने 40 से अधिक वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। कई बार पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। लेकिन, वाहन चोरी की घटनाएं अभी तक पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस -1
अजय कुमार निवासी विजय कालोनी यमुनानगर शहर ने थाने में शिकायत दी। उनका कहना है कि शुक्रवार को वह बाइक से सब्जी मंडी में गया था। जहां से चोरों ने उसकी बाइक को चोरी कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
केस-2
दीपांशु निवासी न्यू हमीदा कालोनी, यमुनानगर शहर ने शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार को बाजार में बाइक लेकर गया था। चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


केस-3
बूडिया निवासी जमशेद ने थाने में शिकायत दी। उनका कहना है कि वह अपनी बाइक एचएफ डिलक्स से घर से किसी काम के लिए गया था। चोरों ने उसकी बाइक को चोरी कर लिया। बूडिया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed