{"_id":"6a3993d77d251c4188000c85","slug":"congress-will-not-allow-votes-to-be-deleted-improperly-tyagi-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-158273-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत तरीके से वोट नहीं कटने देगी कांग्रेस : त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत तरीके से वोट नहीं कटने देगी कांग्रेस : त्यागी
Tue, 23 Jun 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ग्रामीण जिला प्रधान व समर्थकों के साथ पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी। स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी के कार्यालय में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला ग्रामीण प्रधान नरपाल सिंह सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य विषय एसआईआर को लेकर चल रही प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़ा रहा।
त्यागी ने कहा कि लोकतंत्र में वोट का अधिकार प्रत्येक नागरिक का सबसे बड़ा अधिकार है और किसी भी पात्र व्यक्ति की वोट बिना उचित कारण के नहीं काटी जानी चाहिए। जिन लोगों के पास आधार कार्ड व अन्य आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं, उनकी वोट सुरक्षित रहनी चाहिए। प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को सही और पारदर्शी तरीके से डेटा अपलोड करना चाहिए ताकि किसी भी व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिला ग्रामीण प्रधान नरपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। वोट केवल एक अधिकार ही नहीं बल्कि लोकतंत्र की ताकत है। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से हटाया जाता है तो यह उसके अधिकारों का हनन होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें और यह सुनिश्चित करें कि जिन लोगों के पास आवश्यक दस्तावेज हैं उनका नाम मतदाता सूची में बना रहे।