फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Congress to reach out to the people on the issue of inflation

Yamuna Nagar News: महंगाई के मुद्दे पर लोगों के बीच जाएगी कांग्रेस

Sun, 31 May 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 31 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Congress to reach out to the people on the issue of inflation
 जानकारी देते कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। पेट्रोल-डीजल की बढ़ते दाम, महंगाई और नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस सरकार पर अक्रामक दिखाई पड़ रही है। शनिवार को कांग्रेस के जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन व पूर्व जिला को-ऑर्डिनेटर श्याम सुंदर बतरा ने महंगाई को लेकर सरकार तीखा हमला किया। उन्हाेंंने कहा कि महंगाई का मुद्दा लेकर कांग्रेस लोगों के बीच जाएगी।
उन्होंने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण पाने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। ईंधन महंगा होने से परिवहन लागत में वृद्धि हो रही है, जिससे खाद्य पदार्थों सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सबसे अधिक असर मध्यम वर्ग, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों को आवश्यक जरूरतों का सामान खरीदने में भी कठिनाई हो रही है। महंगाई पर अंकुश लगाने के बजाए सरकार व्यर्थ की बातों को मुद्दा बना रही है। लोगों को भ्रमित कर कुछ पूंजीपतियों को लाभ दिया जा रहा है बतरा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में अंतरराष्ट्रीय बाजार वर्ष 2008 में यूपीए सरकार ने 148 डॉलर प्रति बैरल कच्चा तेल खरीदा था और लोगों को 57 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल मुहैया करवाया था। इस दौरान अशोक पूर्व पार्षद, विपिन कांबोज, आकाश बतरा, अधिवक्ता अभि वालिया, विक्रम राठी, रवि मालीमाजरा, फूलचंद, लक्ष्मण अंसल, लवली वाधवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed