फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   congress state president slams bjp

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षा ने भाजपा को लिया आड़े हाथ, फेल बताई सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
congress state president slams bjp
कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान शहरी अनिल गोयल की मां का आकस्मिक निधन हो गया। बुधवार को कांग्रेस नेता के घर शोक जताने प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा पहुंची। यहां उन्होंने परिवार को धैर्य बनाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्म के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

शोकसभा के बाद कुमारी सैलजा ने पत्रकारों से वार्ता की और भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने बिलासपुर में दुकानदारों को पुलिस द्वारा लाठियां भांजने व बल प्रयोग करने की निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में हर वर्ग परेशान है। जो आवाज उठाता है भाजपा बल प्रयोग प्रयोग कर उनकी आवाज दबाने लगती है। उन्होंने कहा कि भाजपा नीति न्याय नहीं लाठी डंडों के दम पर राज चला रही है। सैलजा यहीं नहीं रुकीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी गई हैं। अपराधी सरेआम अपनी करतूतों को अंजाम दे रहे हैं और पीड़ित डर के मारे घरों में दुबके बैठे हैं। सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में भी पूरी तरह फेल हो गई है। प्रदेशवासियों का भाजपा से पहले ही मोह भंग हो चुका है। किसी तरह भाजपा ने सरकार बना ली, लेकिन हाल उससे भी बुरा हो गया है। बेरोजगारी बढ़ गई है। रोजगार के अभाव में युवा आत्महत्या कर रहे हैं, अपराध की तरफ बढ़ रहे हैं। यही नहीं उद्योगपति व व्यापारी भी काम ठप होने के कारण आत्महत्या को मजबूर हैं। गरीब ही नहीं अब अमीर के पास भी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। किसानों से सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। खेती और आढ़ती ही गांव की अर्थव्यवस्था है जिसे सरकार खत्म करना चाहती है। प्रदेश के व्यापारी व छोटे दुकानदारों को राहत के नाम पर सरकार ने कुछ नहीं दिया। अभिभावकों पर फीस का दबाव बनाया जा रहा है। जहां एक ओर मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष सहित कई विधायक व कर्मचारी कोरोना संक्रमित हैं वहीं सरकार परीक्षा के लिए विद्यार्थियों पर दबाव बना रही है।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सीपीएस रामकिशन गुर्जर, पूर्व मंत्री अकरम खान, जिला कांग्रेस कमेटी को-ऑर्डिनेटर एवं पूर्व जिप चेयरमैन श्याम सुंदर बतरा, पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी, पूर्व जिला प्रधान शहरी राकेश काका, प्रवक्ता राय सिंह, पार्षद निर्मला चौहान, पार्षद टिंकू कांबोज, पूर्व एमसी अमरजीत कोहली, निलय सैनी, ऊषा कमल, सुमन सैनी, पार्षद देवेंद्र सिंह, सतीश कुमार, मोहन वर्मा, वेद कुमार, मनोज, सचिन शर्मा, नरपाल, राजेश शर्मा, देवेंद्र चावला, लक्ष्मण विनायक, कपिल खेत्रपाल, विक्रम, योगेश, फूल चंद, ज्ञान कंसल, सारजेंट सिंह, हार्दिक सखूजा, मोनू, अजय, राजीव, पलविंद्र, असलम, जब्बार, रोशन लाल सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed