{"_id":"6a232143faaca01ee2035c9e","slug":"congress-leaders-put-forward-suggestions-on-organizational-issues-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-157294-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कांग्रेस नेताओं ने संगठनात्मक मुद्दों पर रखे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कांग्रेस नेताओं ने संगठनात्मक मुद्दों पर रखे सुझाव
Sat, 06 Jun 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
मासिक बैठक के दौरान मौजूद कांगेस नेता व कार्यकर्ता। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कांग्रेस की शहरी इकाई की मासिक बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने संगठनात्मक मुद्दों पर अपने सुझाव भी रखे।
जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि अगले तीन माह तक चलने वाली एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कार्यकर्ताओं को विशेष सतर्कता बरतनी होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बीएलए-टू के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने और मतदाता सूची में किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने देने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एसआईआर प्रक्रिया के माध्यम से राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है, जिसे सजगता से रोका जाना चाहिए।
देवेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सफलता मजबूत बूथ संगठन पर निर्भर करती है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझते हुए ईमानदारी और मेहनत से कार्य करें। उन्होंने बताया कि जल्द ही वार्ड स्तर पर बैठकों का आयोजन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। बैठक में निर्मला चौहान, प्रो. राय सिंह, सुखविंदर सिंह, रविंद्र बबलू, सतीश तेजली, मुकेश स्वामी, कुलदीप सिंह, हरबंस सिंह बाली सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।