फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Confirmed seats are not available in trains

Yamuna Nagar News: ट्रेनों में नहीं मिल रही कंफर्म सीट

Sun, 02 Jun 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 02 Jun 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Confirmed seats are not available in trains
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इन दिनों प्रचंड गर्मी के साथ भयंकर लू चल रही है। गर्मी का प्रकोप देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश भर में स्कूलों का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। ऐसे में विद्यार्थी सहित युवा गर्मी में बाहर घूमने का कार्यक्रम बना रहे हैं। वहीं गर्मी की छुट्टियों के कारण ट्रेनों में भारी भीड़ है, जिसके चलते लोगों को ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है।
सीट न मिल पाने के कारण लोगों को भारी निराशा है और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग कंफर्म सीट के लिए आरक्षण केंद्र पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें केवल वेटिंग मिल रही है। हालात ऐसे हैं कि वेटिंग 200 के पार चल रही है। यही इतना नहीं कई गाड़ियों में नोरूम स्टेटस आ गया है। सप्ताहांत में सीटों के लिए खूब मारामारी हो रही है।
विज्ञापन

इसका सबसे बड़ा कारण इस बार रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन न चलाना है। हालांकि अंबाला मंडल की ओर से ग्रीष्मकालीन गाड़ियां चलाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है, लेकिन अभी तक इसे मंजूरी नहीं मिली है। यदि इस बार स्पेशल ट्रेनें नहीं चलती है, तो इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इससे रेलवे को भी लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान होगा। बता दें कि छुट्टियों के दिनों में विद्यार्थी सहित विशेषकर युवा विभिन्न स्थानों पर घूमने जाते हैं। इस बार छुट्टियां जल्दी पड़ गई हैं, लेकिन रेलवे की स्पेशल ट्रेन चलने में देरी हो रही है।

गर्मी की छुट्टियों के चलते ट्रेनों में सीटों की मांग काफी बढ़ गई है। इस दौरान जम्मूतवी, उधमपुर, श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा, गोवाहटी, अरुणाचल प्रदेश, हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश, कोटद्वार सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में जाने वाली ट्रेनों में सीटों की ज्यादा मांग है। इसके अलावा देश के विभिन्न प्रदेशों के लिए भी ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ गई है।
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस, जम्मूतवी योगनगरी ऋषिकेश, कोलकाता जम्मूतवी, बाड़मेर जम्मूतवी, हावड़ा जम्मूतवी, गोरखपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस उपलब्ध है। परंतु इन ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल रही है। हेमकुंड एक्सप्रेस में तो जून के कई दिनों के लिए नोरूम स्टेटस है। जुलाई के पहले सप्ताह तक वेटिंग मिल रही है।
इस ट्रेन में वेटिंग 200 के पार है। इसके अलावा कोलकाता जम्मूतवी में वेटिंग 150, जम्मूतवी योगनगरी ऋषिकेश में वेटिंग 100, हावड़ा जम्मूतवी हिमगिरी मेल में वेटिंग 150 पहुंच गई है। जून के लिए इन गाड़ियों में कंफर्म सीट नहीं है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल मेल, गंगा सतलुज एक्सप्रेस, हावड़ा मेल, चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में भी वेटिंग चल रही है।


गर्मी की छुट्टियों रेलवे हर साल समर स्पेशल ट्रेनें चलाता है। इस बार किसान आंदोलन व ट्रैक जाम होने के कारण अभी इन गाड़ियों का संचालन नहीं किया गया। समर स्पेशल ट्रेनों के डिमांड भेजी गई है। मुख्यालय की अनुमति के बाद गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। - एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed