फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Confirmed seats are not available in trains on new year

Yamuna Nagar News: नए साल पर ट्रेनों में नहीं मिल रही कंफर्म सीट

Sun, 15 Dec 2024 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Confirmed seats are not available in trains on new year
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। नए साल का स्वागत करने को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है। नए साल के आगमन में 15 दिन बचे हैंं, ऐसे में युवा नए साल पर घूमने की योजना बना रहे हैं। युवाओं में नए साल का जश्न पहाड़ों, ऐतिहासिक नगरी व पर्यटन स्थल पर मनाने की ज्यादा होड़ है। इससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ रही है। लोग घूमने जाने के लिए ट्रेनों में आरक्षण करवा रहे हैं।
वहीं नए साल का स्वागत भक्ति से करने वालों की भी कमी नहीं है। ऐसे में लोग माता वैष्णो देवी, मथुरा, वृंदावन, काशी व अन्य धार्मिक स्थलों का रूख कर रहे हैं। इसके लिए लोग रेल यातायात का सहारा ले रहे हैं। जिसके चलते ऐसे रूटों की ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ गई है। श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा, जम्मूतवी, मथुरा, वाराणसी जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

इस पर लोगों को वेटिंग में टिकट बनवानी पड़ रही है। इस दौरान टिकट कंफर्म होने की संभावना 15 प्रतिशत से भी कम है। लोग 30 दिसंबर से दो जनवरी तक का समय धार्मिक स्थलों पर बिताना चाहते हैं। इसके लिए लोग श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा, जम्मूतवी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन, अयोध्या का रूख कर रहे हैं। इससे इन रूट की गाड़ियों में भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से श्री माता वैष्णोदेवी कटरा जाने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस में वेटिंग के 100 के पार चली गई है। इस ट्रेन में कुल वेटिंग 111 पहुंच गई है, जो हर दिन बढ़ रही है। इस ट्रेन में वेटिंग कंफर्म होने की संभावना मात्र 25 फीसदी हैं। वहीं, कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली एक्सप्रेस में 17 दिसंबर को ही वेटिंग 111 पहुंच चुकी है। 29 दिसंबर को वेटिंग 98 है।

इसके अलावा बाड़मेर से जम्मूतवी जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस में भी वेटिंग 100 के पार है। इसमें 31 दिसंबर को वेटिंग 108 है इसी तरह मथुरा जाने वाली गाड़ी संख्या 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 30 दिसंबर को वेटिंग 101 है। अमृतसर से मुंबई जाने वाली गाड़ी संख्या 12904 स्वर्ण मंदिर मेल में वेटिंग अभी से 80 के पार चली गई है। अयोध्या जाने वाली गाड़ी संख्या 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस में 70 वेटिंग तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed