{"_id":"6afdefed9fe2e3ea5104de81","slug":"conducted-public-outreach-for-the-delhi-rally-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-166304-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दिल्ली रैली के लिए किया जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दिल्ली रैली के लिए किया जनसंपर्क
Thu, 19 Nov 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
जनसंपर्क अभियान के दौरान कर्मचारियों को संबोधित करते संघ के पदाधिकारी। संघ
जगाधरी। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कर्मचारी आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ ने जनसंपर्क अभियान चलाया। जिला कमेटी और राज्य नेताओं की अलग-अलग टीमों ने जगाधरी, यमुनानगर और साढौरा खंड के सरकारी कार्यालयों व स्कूलों में पहुंचकर नियमित और अनियमित कर्मचारियों से संपर्क किया।
अभियान के दौरान कर्मचारी नेताओं ने कर्मचारियों को रैली के उद्देश्य और उनकी लंबित मांगों की जानकारी दी। इस दौरान हैंडबिल वितरित किए गए। वहीं, कार्यालयों में पोस्टर लगाकर कर्मचारियों से 12 दिसंबर को दिल्ली पहुंचने की अपील की गई।
वहीं, साढौरा खंड में विभिन्न कार्यालयों और स्कूलों में कर्मचारियों से संपर्क किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों से सरकारी विभागों, सार्वजनिक सेवाओं और कर्मचारियों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। विभागों में हजारों पद रिक्त हैं, परंतु नियमित भर्ती न करके ठेका, आउटसोर्सिंग और अस्थायी रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रैली में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, सेवाओं का नियमितीकरण, समान काम के लिए समान वेतन, रिक्त पदों पर नियमित भर्ती, वेतन आयोग, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, कर्मचारी हितैषी तबादला नीति और बिजली क्षेत्र के निजीकरण पर रोक सहित कई मांगें उठाई जाएंगी।
नेताओं ने बताया कि जिले के सभी विभागों से सैकड़ों कर्मचारी निजी वाहनों से दिल्ली पहुंचेंगे। इसके लिए कार्यालय और खंड स्तर पर संपर्क अभियान तेज किया जाएगा।
यमुनानगर टीम में राज्य प्रेस प्रवक्ता गुलशन भारद्वाज, महिपाल सौदे, जिला ऑडिटर राकेश धनखड़, जिला प्रधान, जिला उपप्रधान विजय कुमार, पपला, महेंद्र पाल और राजकुमार शामिल रहे। जिला सचिव सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष रिंकू कुमार, खंड प्रधान विक्रम, सचिव राजेश, नरेश सैनी, अध्यापक नेता मनीष सैनी ने अभियान चलाया। संवाद