{"_id":"66b160832fdeca6fd30c5b94","slug":"computer-operators-returned-to-work-offices-crowded-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-123296-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: काम पर लौटे कंप्यूटर ऑपरेटर्स, दफ्तरों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: काम पर लौटे कंप्यूटर ऑपरेटर्स, दफ्तरों में भीड़
Tue, 06 Aug 2024 05:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशन संघ से जुड़े कंप्यूटर ऑपरेटर्स 22 दिन बाद सोमवार को काम पर लौट आए। संघ ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल 18 दिन बाद दो अगस्त को समाप्त कर दी है। ऐसे में 22 दिन बाद काम शुरू होने पर तमाम कार्यालयों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सबसे ज्यादा भीड़ ई-दिशा केंद्र व तहसील कार्यालय में देखने को मिली।
हड़ताल के कारण लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों की आरसी, तमाम प्रमाणपत्र, रजिस्ट्रियां, इंतकाल, जमाबंदी सहित तमाम तरह के कार्य अटके हुए थे। ऑपरेटर्स की हड़ताल खत्म होने पर लोगों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। चूंकि लोगों के काम के अलावा सरकारी कार्यालयों का काम भी ऑपरेटर्स के बिना अटका हुआ था।
कंप्यूटर संघ प्रदेश प्रेस सचिव रवि राज ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में संघ प्रतिनिधियों की सरकार से बात हुई। जिसमें सरकार से छह सूत्री मांगों को लेकर सहमति बन चुकी है। जिस पर संघ ने दो अगस्त को 18 दिन से चली रही प्रदेश व्यापी हड़ताल वापस ले ली। वहीं करनाल में डीसी कार्यालय पर चल रहा धरना भी वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि यदि सरकार 10 अगस्त तक सहमति बनी मांगों का पत्र जारी नहीं करती है, तो प्रदेश की बैठक करनाल में की जाएगी। इसके बाद संघ आगामी आंदोलन की रूप रेखा तैयार करेगा। प्रदेश उप प्रधान प्रवीण कुमार ने कहा कि उम्मीद है कि 10 अगस्त तक सरकार मानी मांगों का पत्र जारी कर देगी। यदि ऐसा नहीं होता तो आगामी आंदोलन के लिए सभी कर्मचारी तैयार रहें।
कंप्यूटर ऑपरेटर्स के 21 दिन काम न करने के कारण जिले में 258 सुविधाओं से जुड़ी करीब 50 हजार फाइलें अटकी हुई हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हड़ताल से सरकार को अब तक करीब 60 करोड़ का नुकसान हुआ है। जिले में प्रतिदिन लाइसेंस व आरसी संबंधी करीब 200 फाइलें पास होती हैं। जबकि जिले में हर दिन करीब 150 रजिस्ट्रियां होती हैं। इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र, जाति, रिहायशी, आय सहित अन्य प्रमाण पत्रों की हजारों फाइलें अटकी हुई हैं। वहीं ऑपरेटर्स की हड़ताल के कारण सरकारी कार्यालयों के काम भी अटके हुए थे। पहले दिन रजिस्ट्रियां नहीं हो पाई। इस दौरान लोगों को टोकन व अपाइंटमेंट दी गई है।
कंप्यूटर ऑपरेटर्स की हड़ताल खत्म हो गई है। सोमवार को ऑपरेटर्स अपने काम पर लौट आए हैं। सभी लंबित कार्यों का ब्योरा बनाया जा रहा है, ताकि शीघ्र इसे निपटाया जा सके। पहले दिन होने के कारण कार्यालयों में भीड़ रही। मंगलवार से काम सुचारू होगा और लोगों को सुविधा का लाभ मिल सकेगा। - सोनू राम, एसडीएम, जगाधरी।