फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   comptation over

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

Tue, 27 Oct 2015 12:42 AM IST
yamunagar buero
yamunagar buero Updated Tue, 27 Oct 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर यमुनानगर में राजीव गांधी खेल अभियान (रगका) के तहत आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता सोमवार को समाप्त हो गई। यह खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा व खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से हुए। प्रतियोगिता में हैंडबाल, वालीबाल, हॉकी, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस व बैडमिंटन के मैच हुए। प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी सोनीपत ने जीती। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि साढौरा विधायक बलवंत सिंह ने ओवरऑल विजेता और प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगाधरी के एसडीएम प्रेम चंद ने की। विधायक बलवंत सिंह ने सभी विजेता टीमों को बधाई दी व विजेता टीमों को पुरस्कार व मेडल प्रदान कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। खेलों से जहां शरीर स्वस्थ्य रहता है वही इनसे व्यक्ति का मानसिक व बौद्धिक विकास होता है और आत्म संयम, अनुशासन, एकता व भाईचारे की भावना भी बढ़ती है। आज के प्रदूषित वातावरण में खेल अति आवश्यक हैं। हर व्यक्ति को खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए। मौके पर खेल विभाग के उप निदेशक फूल सिंह, अरुणा सूद, सहायक निदेशक सुनीता दलाल, खेल अधिकारी अनीता तेवतिया, जिला खेल अधिकारी परमिंद्र सिंह, जगमिंद्र सिंह, त्रिलोचन सिंह, जिला बाल कल्याण अधिकारी मनीषा खन्ना, राज्य के विभिन्न जिलों के खेल अधिकारी व खेल प्रशिक्षक भी मौजूद थे।
विज्ञापन



नई खेल नीति से मिलेगा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन
मुख्य अतिथि बलवंत सिंह ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा हरियाणा को स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए हरियाणा खेल एवं शारीरिक उपयुक्त नीति-2015 लागू की गई है। नई खेल नीति के लागू होने से प्रदेश के युवाओं एवं खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए काफी प्रोत्साहन मिलेगा। खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है तथा खेलों में राज्य, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि में भी भारी बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन



1052 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
जगाधरी के एसडीएम प्रेमचंद ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि इस तीन द्विवसीय राज्य स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य के सभी जिलों से 1052 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इस खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे तथा खिलाड़ियों के रहने व खाने-पीने के लिए अच्छी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



फाइनल परिणाम इस प्रकार रहे
हॉकी प्रतियोगिता में सोनीपत प्रथम, हिसार द्वितीय व भिवानी तृतीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला सोनीपत प्रथम, पंचकूला द्वितीय व सिरसा तृतीय स्थान पर रहे। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिला भिवानी प्रथम, यमुनानगर द्वितीय व पंचकुला तृतीय स्थान पर रहे। लॉन टेनिस प्रतियोगिता में जिला सोनीपत ने प्रथम, रोहतक ने द्वितीय व यमुनानगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हैंडबाल प्रतियोगिता में जिला जींद प्रथम, हिसार द्वितीय व कैथल तृतीय, वालीबाल प्रतियोगिता में जिला जींद प्रथम, कुरुक्षेत्र द्वितीय व झज्जर तृतीय स्थान पर रहें।

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed