{"_id":"67d71e3cbc52acaeb500a7b8","slug":"complaint-sent-to-remove-illegal-construction-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-134618-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अवैध निर्माण हटवाने \nके लिए भेजी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अवैध निर्माण हटवाने के लिए भेजी शिकायत
Mon, 17 Mar 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। कस्बा व्यासपुर में जगाधरी से शाहपुर जाने वाले मार्ग के समीप अवैध निर्माण किया जा रहा है। इस पर क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम शिकायत भेज कर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र की राम नगर काॅलोनी, दुर्गा काॅलोनी, जैन कॉलोनी,चंदा खेड़ी मार्ग काॅलोनी के महिंद्र गर्ग, अनिल राणा, जय कुमार शर्मा, गुलजार सैनी व दीपक शर्मा का कहना है काॅलोनी के लोगों की ओर से 18 दिसंबर को डीसी को शिकायत देकर शाहपुर मार्ग पर बनाए जा रहे अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की गई थी। जिस पर जिला योजनाकार विभाग के अधिकारियों ने मौके का दौरा किया था।
इसके बाद विभाग की ओर से कुछ लोगों को नोटिस दिया गया था। मौके पर डीटीपी ने जल्द ही पूरे निर्माण कार्य को मौके से हटवा देने का आश्वासन दिया था, किंतु तीन माह बीत जाने के बाद भी अभी तक संबंधित विभाग की तरफ से कुछ नहीं किया गया। क्षेत्र के लोगों की मांग है अवैध निर्माण को तुरंत प्रभाव से गिराया जाए।