फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Complaint letter submitted to include Zomato's name in FIR

Yamuna Nagar News: जोमेटो का नाम एफआईआर में जुड़वाने के लिए शिकायत पत्र सौंपा

Sat, 27 Apr 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Apr 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Complaint letter submitted to include Zomato's name in FIR
यमुनानगर। मृतक हिमानी के परिजन और अभिभावक सेवा मंच के पदाधिकारी शुक्रवार को हेड क्वार्टर डीएसपी कंवलजीत सिंह से मिले। उन्होंने जोमेटो कंपनी का नाम एफआईआर में जुड़वाने के लिए शिकायत पत्र सौंपा। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कंपनी के मैनेजर को हटवा दिया। जिससे कंपनी के कर्मचारी को हादसे से अगले दिन ही जमानत मिल गई। जबकि कंपनी व मैनेजर पर गैर इरादतन हत्या का मामला चलना चाहिए और जोमेटो कर्मी पर गैर जमानती जैसी सख्त धाराएं लगानी चाहिए थी। इस पर डीएसपी कंवलजीत ने शिकायत को मार्क कर सिटी थाना में भेज दिया गया। इस दौरान संजय मित्तल, संदीप गांधी, संजय शर्मा, महेश पासी, कमल धीमान, सुमन लता साथ रहे।
विज्ञापन

------------------
मुंशी बोलो खुद लाकर दें कंपनी और कर्मी का पता
संजय मित्तल ने इसके बाद सभी थाना प्रबंधक की गैरमौजूदगी में परिजन थाने के मुंशी से मिले। अभिभावकों ने उनसे भी गुहार लगाई लेकिन उन्होंने मृतक बच्ची हिमानी के परिजनों को सोमवार को दोबारा अकेले आने को बोल दिया। उन्होंने कहा कि कंपनी के मैनेजर और कर्मचारियों का पूरा पता और विवरण पुलिस विभाग को लाकर दें। इसके बाद जो भी कार्रवाई हा। इस पर परिजन संतुष्ट नहीं हुए उन्होंने आगामी सोमवार को पुनः पुलिस अधीक्षक से मिलने का मन बनाया है। अभिभावक सेवा मंच ने कहा कि यदि परिजनों को इंसाफ न मिला तो वे डीजीपी से न्याय की गुहार लगाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर रजत अरोड़ा, राम किशन, विशाल, लक्की , मुकेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed