फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Colonies of Ward 11 will be developed with Rs 3.67 crore

3.67 करोड़ रुपये से वार्ड 11 की नव नियमित कॉलोनियों का होगा विकास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Colonies of Ward 11 will be developed with Rs 3.67 crore
कॉलोनियों के विकास के लिए नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम के वार्ड नंबर 11 की कॉलोनियों में 3.67 करोड़ रुपये से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके तहत इन कॉलोनियों में स्ट्रॉम वाटर ड्रेन, इंटरलॉकिंग टाइल निर्मित गलियां व नालियां और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए निगम की ओर से 1.78 और 1.88 करोड़ के दो टेंडर लगाए गए हैं। टेंडर अलॉट होते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि अवैध कॉलोनियों के नाम पर यहां के लोग लंबे समय से कच्ची गलियों, नालियों व अन्य समस्याओं का दंश झेल रहे थे। सरकार की ओर से साल 2018 में टिवनसिटी की 69 अवैध कॉलोनियों को नियमित कर दिया गया। नियमित होने के साथ ही अब इन कॉलोनियों में पक्की सड़कें, सीवरेज, बरसाती पानी की निकासी के लिए स्ट्रॉम वाटर ड्रेन व नालियां बनाई जाएगी। मेयर मदन चौहान ने बताया कि वार्ड 11 की शांति कॉलोनी में 1.78 करोड़ रुपये से स्ट्रॉम वाटर ड्रेन, इंटरलॉकिंग टाइलों वाली गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। इसी वार्ड की गधौली कॉलोनी, मायापुरी, तेजली, लाल विहार और सुंदर विहार कॉलोनियों में 1.88 करोड़ रुपये से पक्की गलियों, नालियों व स्ट्रॉम वाटर ड्रेन की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। मेयर चौहान का कहना है कि निगम की ओर से हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करवाएं जा रहे है। जल्द ही हम नियमित होने वाली सभी कॉलोनियों का विकास करवाएंगे। जिन भी सुविधाओं की इन कॉलोनियों में कमी है। उसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी नव नियमित कॉलोनियों का होगा विकास-
मेयर चौहान ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र की 69 कॉलोनियां को सरकार ने नियमित किया था। नियमित होने के साथ ही इन कॉलोनियों में नगर निगम की ओर से विकास कार्य करवाएं जाने हैं। वार्ड नंबर 11 की नव नियमित कॉलोनियों के विकास के लिए टेंडर जारी किया है। जल्द ही निगम की ओर से अन्य वार्डों की नव नियमित कॉलोनियों में भी विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी कर निर्माण कार्य करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव नियमित 69 कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू कर दिए गए हैं। वार्ड नंबर 11 की नव नियमित कॉलोनियों में 3.67 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसको लेकर टेंडर जारी किए गए है। टेंडर अलॉट होते ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
- मदन चौहान, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed