फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   cold drink, drug, police, crime, rape

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
cold drink, drug, police, crime, rape
रादौर क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कुछ लोगों पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। कई दिन बाद महिला किसी तरह वापस अपने घर पहुंची और मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। महिला की शिकायत पर रादौर पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती सात सितंबर को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके पति अंबाला और बच्चे स्कूल गए हुए थे। इस दौरान पंजाब के पटियाला जिला के गांव लाचडूकलां निवासी पवन कुमार, अशोक कुमार, श्रवण कुमार, संतोष कुमारी, रणजीत सिंह व सविता उसके घर पर आए। आरोप है कि आरोपियों ने उसे कोल्डड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। बाद में उसे अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। कई दिन तक आरोपी उससे संबंध बनाते रहे। बाद में किसी तरह वह उनके चुंगल से छूटकर वापस अपने गांव पहुंची और जानकारी अपने पति व परिजनों को दी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं व अन्य आरोपियों पर षडयंत्र के तहत गैंगरेप करने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed