{"_id":"6697104bf16b7fd3120c6428","slug":"cms-residence-will-be-surrounded-for-restoration-of-old-pension-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-122158-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए घेरेंगे सीएम आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए घेरेंगे सीएम आवास
Wed, 17 Jul 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। पेंशन बहाली संघर्ष समिति की जिला कार्यकारिणी की बैठक जगाधरी में हुई। बैठक जिला प्रधान शशि भूषण के नेतृत्व में बुलाई गई। इस दौरान मांगों की अनदेखी करने पर एक सितंबर को चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास का घेराव करने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान सर्वसम्मति से नवीन शर्मा को जिला महासचिव चुना गया। बैठक में एक सितंबर को चंडीगढ़ में सीएम आवास घेराव पर चर्चा के लिए हुई। इसके लिए समिति की ओर से जिले अनुसार पेंशन आक्रोश मार्च निकाले जा रहे हैं। यदि सरकार 10 अगस्त तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेती तो एक सितंबर को कर्मचारी सीएम आवास का घेराव के लिए चंडीगढ़ कूच करेंगे।
जिला संयोजक प्रवीण कुमार ने ब्लॉक स्तर पर कर्मचारियों को जागरूक कर टीम बनाने पर सुझाव दिया गया। राज्य सचिव अमित ढिल्लों ने कहा कि तबादलों के बाद कार्यकारिणी सदस्यों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां कर संगठन मजबूत किया जाएगा। विजेंद्र टंडन ने कहा कि कर्मचारी हित में सरकार पुरानी पेंशन बहाल करे, अन्यथा वोट फॉर ओपीएस अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
जिला को-ऑडिटर विनोद शर्मा ने एनपीएस को धोखा बताया, चूंकि अब रिटायर्ड कर्मचारी को नाममात्र पेंशन मिल रही है, जो बुढ़ापा भत्ते से भी कम है। वीरेंद्र सिंह जिला कोषाध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन सभी प्रकार के कर्मचारियों की पहली मांग है। हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल कर दी है।इस दौरान संजीव छछरौली, अश्वनी मुस्तफाबाद, जगाधरी ब्लॉक प्रधान राकेश, रवि अंठाला, प्रवीण कुमार, विनोद कुमार, मनोज कुमार, बलजिंद्र, भाग सिंह आदि उपस्थित रहे।