फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CM Manohar Lal made big announcement in Yamunanagar, MRI facility will available in Civil Hospital of Jagadhri

Yamunanagar: सीएम मनोहर लाल की बड़ी घोषणा, जगाधरी व यमुनानगर के नागरिक अस्पताल में एमआरआई की होगी सुविधा

Thu, 09 Nov 2023 02:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 09 Nov 2023 02:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहर लान ने कहा कि जगाधरी क्षेत्र की शहरों में सड़कों पर लकड़ियों की ट्रालियां खड़े होने की समस्या है, इसके समाधान के लिए पुलिस व नगर निगम को रूप रेखा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों के बाद यहां पर सड़कों पर कोई भी ट्रालियां खड़ी नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
CM Manohar Lal made big announcement in Yamunanagar, MRI facility will available in Civil Hospital of Jagadhri
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जगाधरी व यमुनानगर के नागरिक अस्पताल में एमआरआई की सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा की। अब लोगों को इस चिकित्सा के लिए दूर दराज नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा जगाधरी में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में की। मुख्यमंत्री ने जेबीटी टीचर की जिला में स्कूल व ब्लॉक अलॉट करने की मांग पर उन्हें आश्वस्त किया कि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसको ध्यान में रखते हुए आपके हित में कार्य किया जाएगा। 

विज्ञापन


सड़कों पर नहीं खड़ी होने चाहिए ट्रालियां : मनोहर 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जगाधरी क्षेत्र की शहरों में सड़कों पर लकड़ियों की ट्रालियां खड़े होने की समस्या है, इसके समाधान के लिए पुलिस व नगर निगम को रूप रेखा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों के बाद यहां पर सड़कों पर कोई भी ट्रालियां खड़ी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने जगाधरी शहरी क्षेत्र के तहत बाजारों में स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य को भी अगले तीन महीनों में पूरा करने के निर्देश दिए। इसके लिए 41 हजार प्वाइंट चिन्हित कर लिए गए हैं। फरवरी 2024 तक इन्हीं सभी जगहों पर ये लाइटें लग जाएगी। 
विज्ञापन


जन संवाद में बनाई 10 की पेंशन 
वहीं जनसंवाद के दौरान 10 ऐसे लोग जिनकी उम्र 60 साल उम्र हो गई थी उनको मौके पर ही पेंशन संबंधी पत्र वितरित किए गए। मनोहर लाल ने कहा जगाधरी क्षेत्र के तहत 13 हजार 700 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। जगाधरी क्षेत्र में लोगों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई है और इस पर 44 करोड़ 78 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed