{"_id":"68dd86ea3e6dce2a4f06abe1","slug":"cm-flying-officer-searched-the-rta-office-for-four-hours-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-144755-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग ने चार घंटे खंगाला आरटीए कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग ने चार घंटे खंगाला आरटीए कार्यालय
Thu, 02 Oct 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी से पूछताछ करती सीएम फ्लाइंग की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सीएम फ्लाइंग की टीम ने बुधवार को आरटीए कार्यालय में पहुंची। जहां पर टीम चार घंटे तक कार्यालय के रिकॉर्ड को खंगालती रही। टीम अपने साथ दो माह का रिकॉर्ड साथ लेकर गई। टीम जो रिकॉर्ड व फाइलें टीम लेकर गई है वह लाइसेंस के नवीनीकरण व वाहनों की पासिंग के हैं।
सीएम फ्लाइंग की टीम सब इंस्पेक्टर परविंद्र सिंह के नेतृत्व में सुबह करीब पौने 11 बजे आरटीए कार्यालय जगाधरी में पहुंची। उनके साथ एएसआई जनकराज व एएसआई सखविंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
जैसे ही सीएम फ्लाइंग की टीम अंदर पहुंची तो सबसे पहले मुख्य दरवाजे को बंद किया गया ताकि कोई भी अंदर से बाहर न जा सके। कार्यालय में मौजूद एमवीओ गुरजीत कौर को सीएम फ्लाइंग ने अपना परिचय दिया। टीम ने उनसे पूछा कि कौन से कमरे में क्या रिकॉर्ड रखा हुआ है। एमवीओ ने उन्हें सारी जानकारी दी। टीम ने हाजिरी रजिस्टर भी मंगवाया।
विज्ञापन
जांच करने पर पता चला कि सारा स्टाफ मौजूद है। कुछ स्टाफ फील्ड में भी गया था। कई घंटे तक फाइलों की जांच की गई। कुछ फाइलें लंबित मिली जिनका समय पर निपटान नहीं हुआ था। टीम ने दो माह का रिकॉर्ड व कुछ फाइलों के साथ लिया और चली गई। जब तक टीम कार्यालय में रही तब तक स्टाफ में हलचल मची रही। ड्यूटी मजिस्ट्रेट पशुपालन विभाग से डॉ. नंद किशोर मौजूद रहे।
आरटीए कार्यालय में रिकॉर्ड की जांच की गई है। कार्यालय में सारा स्टाफ मिला। कुछ रिकॉर्ड को साथ लिया गया है। इसकी जांच की गई जाएगी। यदि कोई खामी मिली तो उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -परविंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर, सीएम फ्लाइंग।