फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CM Flying gets seal screening plant running

Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग को चलता मिला सील स्क्रीनिंग प्लांट

Mon, 01 Apr 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 01 Apr 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
CM Flying gets seal screening plant running
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। असगरपुर गांव समीप स्थित श्री राम स्क्रीनिंग प्लांट पर शुक्रवार रात सीएम फ्लाइंग ने दबिश दी। इस दौरान प्लांट पर काफी मात्रा में कच्चा माल व अवैध खनन का स्टॉक पड़ा मिला। साथ ही दो जेसीबी मशीन व पांच डंपर मिले। टीम ने मौके पर स्क्रीनिंग प्लांट को चलती हालत में पाया। एक साल पहले इस स्क्रीनिंग प्लांट को खनन विभाग की ओर से सील किया गया था। बा
वजूद इसके स्क्रीनिंग प्लांट को नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। सीएम फ्लाइंग टीम द्वारा स्क्रीनिंग प्लांट के संचालक को कागजात दिखाने को कहा गया, पर वह कोई कागजात पेश नहीं कर पाया। स्क्रीनिंग प्लांट पर मौजूद स्टॉक की जांच की गई। टीम को जांच करने पर पता चला कि यह अवैध खनन सामग्री हिमाचल प्रदेश के अलावा जिला अंबाला के क्षेत्र से लाकर मोटे दामों पर बेची जा रही थी।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के दौरान ही स्क्रीनिंग प्लांट संचालक के बेटे के पास किसी की व्हाट्सएप कॉल आती है। बताया जा रहा है कि यह कॉल खनन विभाग के किसी रक्षक की थी। जो कॉल पर आज रात सख्ती होने के कारण स्क्रीनिंग प्लांट को बंद करने बारे कहता है। इससे साफ प्रतीत होता है कि खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन में संलिप्त कारोबारियों के हौसले बुलंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 15 मार्च 2023 को खनन विभाग ने इस स्क्रीनिंग प्लांट संचालक के विरुद्ध फर्जी अवैध खनन सामग्री की खरीद का केस दर्ज करवाकर प्लांट का सील कर दिया था। केस दर्ज होने के बाद आरोपी प्लांट संचालक का एमडीएल लाइसेंस भी निरस्त कर दिया। उसके बाद श्री राम स्क्रीनिंग प्लांट संचालक एमडीएल लाइसेंस की आड़ में नियमों को ताक पर रखकर स्क्रीनिंग प्लांट को चलाना शुरू कर दिया। जिससे विभिन्न विभागों की अनुमति के बिना चलाया जा रहा था। कागजों में बंद होने के बावजूद भी स्क्रीनिंग प्लांट संचालक इसे बिना अनुमति के धड़ल्ले से चला रहा था।

अधिकारियों से कार्रवाई के लिए कहा : राजबीर
सीएम फ्लाइंग टीम के एसआई राजबीर सिंह ने बताया असगरपुर में स्क्रीनिंग प्लांट पर अवैध खनन सहित विभिन्न गतिविधियों में लिप्त होने की सूचना मिली थी। स्क्रीनिंग प्लांट के आसपास बड़ी मात्रा में कच्चा माल, अवैध खनन का स्टॉक के अलावा मौके पर दो जेसीबी मशीन व पांच डंपर मिले। भारी मात्रा में अवैध खनन का स्टॉक व नियमों के विपरीत स्क्रीनिंग प्लांट चलाने को लेकर खनन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed